
Patrika news
रामदेवरा(जैसलमेर). गांव के रामसरोवर में जलीय घास पनपने व काई जमा होने के कारण पानी दुषित हो रहा है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि पूर्व में रामसरोवर में बारिश के दौरान पानी जमा होता था, जो कुछ माह बाद सूख जाता था। गत दो वर्ष पूर्व रामसरोवर को इन्दिरा गांधी नहर से जोड़ दिया गया। जिसके चलते अब तालाब वर्षभर लबालब भरा रहता है। लबालब भरे रहने से यहां आने वाले श्रद्धालु इसमें डुबकी लगाकर नहा रहे है, लेकिन लगातार स्थाई रूप से तालाब में जमा पानी के कारण उसमें हरी घास व काई जमने लगी है। जिससे पानी दुषित हो रहा है। इसके अलावा तालाब में जलीय घास पनपने के कारण पानी दूषित भी होने लगा है। तालाब के पानी में गहराई में लगी घास के कारण इसमें डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं के पांव फंस जाने व उनके डूबने की आशंका बढ गई है। ग्रामीणों के अनुसार यदि तालाब के पानी को बूस्टरों से खाली कर इसकी सफाई की जाती है, तो जलीय घास से छुटकारा मिल सकेगा।
Published on:
31 May 2018 09:43 am
