वाल्मिकी समाज ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन
- सलमान खान का पुतला जला कानूनी कार्रवाई की रखी मांग
पोकरण . वाल्मीकि समाज व कस्बेवासियों ने शनिवार को जुलूस निकाल विरोध-प्रदर्शन किया तथा अभिनेता सलमान खान का पुतला जलाया। वाल्मीकि समाज के रतन तेजी, रोहित, वीरुराम, मेडी, मोती, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक रावलसिंह केलावा, आरएसएस जिला कुटुम्ब प्रमुख मूलचंद सोनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने को वाल्मीकि बस्ती से एक जुलूस निकाला। वे नारेबाजी करते हुए लोग उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अभिनेता सलमान खान का पुतला जलाया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सुपुर्द कर बताया कि अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने समाज पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 का उल्लंघन है तथा दण्डनीय अपराध है। उन्होंने अभिनेता व अभिनेत्री के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने तथा कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।