4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS: भ्रमण के दौरान इस वजह से अभिभूत नजर आए प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी

-एसपी से की शिष्टाचार भेंट
2 min read
Google source verification
Trainees IPS Officers Visit Tourist Places in jaisalmer

Trainees IPS Officers Visit Tourist Places in jaisalmer

जैसलमेर. जैसलमेर भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी यहां की कलात्मक सुंदरता से अभिभूत नजर आए। गौरतलब है आईपीएस पवन कुमार के नेतृत्व में गत 25 जून को बैच संख्या 70 के 17 प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षु आईपीएस जैसलमेर भ्रमण को आए। लाइजनिंग अधिकारी के रूप में उप निरीक्षक देवाराम और कांस्टेबल जोरावरसिंह ने जैसलमेर के विभिन्न पर्यटक स्थलों सोनार किला, पटवा हवेली तथा सम सेंड् ड्यून्स का भ्रमण करवाया गया। जैसलमेर के पीले पत्थर की कारीगरी देखकर सभी अधिकारी अभिभूत हुए तथा सम के रेतीले धोरों ने सभी का मन मोह लिया। भ्रमण के दौरान पुलिस गाइड जोरावरसिंह ने सभी को जैसलमेर के इतिहास एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
साझा किए अनुभव
इस दौरान 26 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षु आईपीएस. के साथ पुलिस अधीक्षक गौरव यादव की ओर से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने जैसलमेर की भौगोलिक, सामरिक एवं सांस्कृति जानकारी दी तथा विभिन्न अनुभवों को साझा किया। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस कर्मियों के वेलफेयर लिए गए कार्यो के बारे में जानकारी दी और पुलिस लाइन में स्थित बैडमिंटन कोर्ट का भी भ्रमण करवाते हुए पुलिस लाइन के बारे में जानकारी साझा की।

नशीली दवाओं का सेवन न करने को लेकर लाए जागरुकता
-केमिस्टों की बैठक आयोजित
जैसलमेर. दवा के दुरुपयोग एवं तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी जैसलमेर के कार्यालय में दवा व्यवसायियों की बैठक का आयोजन किया गया । सहायक औषधि नियंत्रक अधिकारी सुभाष मुठनेजा के निर्देशानुसार औषधि नियंत्रण अधिकारी जैसलमेर राजेश मीणा ने दवा व्यवसाइयों की बैठक आयोजित कर दवा के दुरुपयोग एवं तस्करी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन दवाइयों से आम लोगो को परहेज करने के लिए केमिस्टों को जागरुकता पैदा करनी चाहिए। औषधि नियंत्रण अधिकारी राजेश मीणा ने दवा व्यवसाय से संबंधित अन्य जानकारियां भी दवा व्यवसाइयों को दी। दवा के दुरुपयोग में तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित बैठक में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव मनोज आर भाटिया, कोषाध्यक्ष दीनदयाल खत्री, मोहनसिंह राठौड़, संजय व्यास, असकर अली, कानाराम राहुल आचार्य कमल दैया सहित कई केमिस्ट उपस्थित थे।