4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर के इस गांव में पार्किंग स्थल नहीं होने से परेशानी

गांव के मुख्य चौराहे पर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
2 min read
Google source verification
Trouble without parking space

जैसलमेर के इस गांव में पार्किंग स्थल नहीं होने से परेशानी

लाठी. गांव के मुख्य चौराहे पर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि लाठी गांव राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित है। इसके अलावा बड़ा गांव होने के कारण आसपास ग्रामीण क्षेत्र से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां आते है। ग्राम पंचायत मुख्यालय होने, बैंक शाखा, जीएसएस, जलदाय विभाग कार्यालय होने के कारण लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इसके अलावा सडक़ के नवीनीकरण व विस्तार कार्य के दौरान सडक़ के दोनों तरफ नालों का निर्माण करवा दिया गया। ऐसे में अब वाहन चालकों को अपने वाहन सडक़ पर ही खड़े करने पड़ते है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाती है तथा राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

यजुर्वेद मंत्रों से गूंजा मंदिर परिसर
पोकरण. स्थानीय शिव मंडल की ओर से शनिवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर व्यासों की बगेची स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि स्थानीय शिव मंडल की ओर से गत आठ वर्षों से पुष्य नक्षत्र के अवसर पर कस्बे के शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत शनिवार को व्यासों की बगेची स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे आचार्य अजय व्यास के सानिध्य में मुख्य यजमान नवनारायण व्यास ने भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिके, नंदिश्वर की पूजा-अर्चना की। आठ बजे बाद रुद्राभिषेक का पाठ किया गया, जिसमें कस्बे के वेदपाठी पंडितों की ओर से यजुर्वेद के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर व बगेची परिसर यजुर्वेद मंत्रो से गूंज उठा। इस अवसर पर दिन भर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां आए श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध व जल चढाकर अभिषेक किया। रुद्राभिषेक के बाद आरती की गई तथा प्रसादी का वितरण किया गया।