
पांच दिनों से नलकूूप खराब,पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान
लाठी. गांव के मुस्लिम मोहल्ले में इदगाह के पास स्थित नलकूप संख्या एक गत पांच दिनों से खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रु-ब-रु होना पड़ रहा है। गांव के नलकूप संख्या एक से मुस्लिम, दर्जी, मेघवंशी पाड़े में जलापूर्ति की जाती है। नलकूप खराब होने के कारण यहां जलापूर्ति बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से महंगे दामों में पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। गांव के हाकिमखां, बशीरखां, जमालदीन, बगदादखां, मोहम्मदखां, लतीफखां, सिकंदरखां, हकीमखां, सद्दाम, खान मोहम्मद, मुख्तियार, अहमदखां, रइसखां, अलादीन, यार मोहम्मद, दोस्त मोहम्मद सहित ग्रामीणों ने नलकूूप ठीक करवाकर जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
गहराया पेयजल संकट
फलसूण्ड. ग्राम पंचायत मानासर क्षेत्र में गहराए पेयजल संकट के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। फलसूण्ड हेडवक्र्स से मानासर फांटा बूस्टिंग स्टेशन पर पानी की आपूर्ति की जाती है तथा यहां से क्षेत्र के गांवों व ढाणियों में जलापूर्ति होती है। गत दो माह से फलसूण्ड हेडवक्र्स से जलापूर्ति बंद होने के कारण बूस्टिंग स्टेशन से जुड़े मानासर, रावतपुरा, देवड़ों की ढाणी, कालमा भीलों की ढाणी, देवानी भीलों की ढाणी, नगजीरो की ढाणी, लखजीरों की ढाणी, धर्मासर सहित कई गांवों व ढाणियों में जलापूर्ति बंद पड़ी है। जिससे ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है।
कार्यकर्ता विकास वर्ग आयोजित
रामदेवरा. स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में आदर्श शिक्षण संस्थान के पूर्व छात्रों का एक दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग आयोजित किया गया। पूर्व छात्र जिला प्रमुख अरुण छंगाणी ने बताया कि 12 विद्यालयों की कार्यकारिणी के संयोजक, सहसंयोजक व बैच प्रमुख ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रांत मंत्री अमृतलाल दैया ने एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे और संस्कारों को जीवन में उतारकर उनका अनुसरण करने की बात कही। जिला सचिव भगवतदान रतनू ने समरसता का संदेश देकर समाज में फैले भेदभाव की भावना को दूर करने और आपसी भाइचारा बनाए रखने का आग्रह किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राव किशोरसिंह, सहव्यवस्थापक डॉ.अनिल विश्रोई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मनेाहरसिंह ने किया।
Updated on:
30 Oct 2018 08:16 pm
Published on:
30 Oct 2018 08:16 pm
