1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमलों के खिलाफ कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हो रहे लगातार हमलों के विरोध में कांग्रेस जनों ने मंगलवार को हनुमान चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Video: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमलों के खिलाफ कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह

Video: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमलों के खिलाफ कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हो रहे लगातार हमलों के विरोध में कांग्रेस जनों ने मंगलवार को हनुमान चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूघदान झीबा ने बताया कि इससे पूर्व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सुबह 11 से 2 बजे तक मौन सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से लगातार लोकतान्त्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है। असम में न्याय यात्रा पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं व असम सरकार की लापरवाही से जो हमला करवाया जा रहा है, वह कायराना हरकत है। इस अवसर पर मीठालाल मोहता, मालमसिंह, धर्मेन्द्र आचार्य, मूलाराम चौधरी, सुमार खा कंधारी, लखसिंह भाटी, देवकाराम माली, राधेश्याम कल्ला, प्रेम भार्गव, कुंदन कुमावत, प्रेमडुंगरसिंह सुल्ताना, दिलीपसिंह बरमसर, नेमीचंद भार्गव, नीरू भाटी, शंकरसिंह करड़ा, जैनाराम सत्याग्रही, अमित कुमार, खेताराम इणखिया, चन्दप्रकाश पुरोहित, पमुमल भार्गव, गिरधारीराम, बुटाराम देवपाल, मंगल भाटी, चन्द्रभानसिंह तंवर, अमरसिंह सोढ़ा, भगवानाराम भील आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।