7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: टूटी पानी की पाइप लाइन, लाखों लीटर व्यर्थ बह रहा पानी

प्रधानमंत्री जल-जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पहुंचाने की कवायद इन दिनों की जा रही है।

Google source verification

प्रधानमंत्री जल-जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पहुंचाने की कवायद इन दिनों की जा रही है। इसके लिए नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी जोरों पर है। इन सबके बीच सड़कें, पानी की पाइप लाइन, टेलिकॉम केबल, सीवरेज पाइप लाइन आदि तोड़ी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मोहनगढ से हमीर नाडा के लिए पाईप लाईन बिछाई गई, वहीं पिछले तीन दिन से मोहनगढ से छ: ढाणी के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस के पास, शहीद राजेन्द्रसिंह राउमावि के मुख्य द्वार के आगे सहित मुख्य बाजार में पाइप लाइन खुदाई का कार्य किया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस के पास पानी की पाइप लाइन को तोड़ दिया, जिसमें पिछले तीन दिन से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। कस्बे में इन दिनों पेयजल संकट बना हुआ है।