4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS: जैसाण में झमाझम बारिश, मौसम में आया यह बदलाव

-43.6 एमएम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार
2 min read
Google source verification
Weather change by rain in jaisalmer

Weather change by rain in jaisalmer

जैसलमेर. लंबे समय से उमस व गर्मी से बेहाल जिले के बाशिंदो को मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे हुई बारिश ने राहत दिलाई। करीब एक घंटे तक तेज बौछारों के साथ हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के कारण जहां स्वर्णनगरी के ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर में पानी की अच्छी आवक हुई, वहीं अन्य तालाबों में भी पानी भर गया। बारिश के कारण गली-मोहल्लों व सडक़ों पर पानी जमा हो गया। देर रात को एकाएक बारिश होने से एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बिजली भी गुल हो गई। बारिश का दौर थमने के बाद शीतल हवाओं का दौर शुरू हो गया।
पोकरण. क्षेत्र में मंगलवार की रात बदले मौसम के चलते बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।मंगलवार की रात नौ बजे बाद तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। जिससे आसमान में धूल के गुब्बार छा गए। इसके बाद रातभर तेज हवाओं व आंधी का दौर जारी रहा। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी। जिससे मौसम धूप छांव का बना रहा।बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देर शाम तक भी आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी। क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार की रात्रि व बुधवार को बारिश हुई। क्षेत्र के राजमथाई, बलाड़, बांधेवा में बुधवार को अपराह्न चार बजे बाद पांच मिनट तक हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम ठण्डा व खुशगवार हो गया।
नाचना. गांव में मंगलवार की रात एक घंटे तक चली आंधी व हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिनभर की गर्मी व उमस के बाद रात्रि 11 बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। करीब एक घंटे तक चले आंधी के दौर के बाद बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनट तक हुई बारिश से छतों से परनाले चलने लगे तथा सडक़ों पर पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। गांव के राजकीय अस्पताल के पास बारिश से एक से डेढ फीट तक पानी जमा हो गया। बुधवार को दिनभर यहां राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई।