6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर: 1975 के बाद रिकॉर्ड बारिश, रेगिस्तान में बरसा 84.2 एमएम पानी

Rajasthan Rain Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर स्वर्णनगरी सहित जिले भर में देखने को मिल रहा है। स्वर्णनगरी में सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक बना रहा। कभी तेज तो कभी धीमी गति से हुई बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित नजर आया।

less than 1 minute read
Google source verification
rain_in_rajasthan.jpg

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक रहा। जैसलमेर में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। जैसलमेर में 1975 के बाद सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम केन्द्र के अनुसार मंगलवार को पिछले 24 घंटों में 84.2 मिलीमीटर यानी करीब तीन इंच बारिश हुई। वहीं, सोमवार रात बारिश के बाद मंगलवार को दिनभर ठंडक रही। इससे अधिकतर जिलों मेें दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राज्य में 10 डिग्री तक अधिकतम और छह डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दूसरी ओर जैसलमेर के लाठी क्षेत्र में अतिवृष्टि की चपेट में आने से 77 मवेशियों की मौततो गई। वहीं दर्जनों घायल हो गए। क्षेत्र के भादरिया गांव में स्थित भादरिया गोशाला में 40 गोवंश की मौत हो गई। वहीं, 37 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम साफ रहेगा और तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज होगी।

14 जगहों में रात का पारा 20 डिग्री से कम

प्रदेश में बारिश के बाद 14 जगपों पर रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम हो गया। भीलवाड़ा में 19, वनस्थली में 19.8, अलवर में 18.2, सीकर में 16.5, डबोक में 19.5, बाड़मेर में 19.2, जैसलमेर में 18.8, जोधपुुर में 19.7, चूरू में 18.9, गंगानगर में 17.3, संगरिया हनुमानगढ़ में 18, सिरोही में 15.6, फतेहपुर में 18.9 और करौली में 19.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राज्य में सबसे कम दिन का पारा फतेहपुर में 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : किसानों को रुला गई बेमौसम की बारिश, खेतों में भरा पानी