4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर के एक गाँव के 7-8 परिवारों की महिलाओं-बच्चियों के एडिट अश्लील फोटो वायरल,जानिए पूरी खबर

सोशल साइट्स पर इज्जत से किया जा रहा खिलवाड़- जैसलमेर जिले के एक गांव का मामला-अपराधी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर
2 min read
Google source verification
jaisalmer

जैसलमेर के एक गाँव के 7-8 परिवारों की महिलाओं-बच्चियों के एडिट अश्लील फोटो वायरल,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. सोशल साइट्स पर देहाती महिलाओं और बालिकाओं के एडिटेड अश्लील फोटो अपलोड किए जाने का मामला सामने आया है। जिले के एक गांव की महिलाओं व बालिकाओं के चेहरे के फोटो के नीचे विदेशी महिलाओं के अश्लील फोटो चिपका कर उन्हें इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। गांव के युवकों के वाटï्सएप ग्रुप में भी उन फोटोज को वायरल करने के लिए डाला गया है। जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम की जिस आइडी पर ये फोटो अपलोड किए गए हैं, वह अनाम है। ग्रामीणों को अज्ञात व्यक्ति की करतूत का पता तब चला जब उसने अपलोडेड फोटोज के स्क्रीन शॉट्स लेकर उन्हें शेयर किए। उसने मोबाइल चेट में यह धमकी भी दी है कि वह आगे भी ऐसा ही करता रहेगा। इस व्यक्ति ने एक साथ सात-आठ परिवारों की प्रत्येक उम्र की महिलाओं व बालिकाओं के फोटोज को इसी तरह से वायरल किया है। ये सभी परिवार आपस में रिश्तेदार हैं।
पुलिस तक पहुंचे फरियादी
हरकत का पता चलने के बाद संबंधित लोग सदर पुलिस थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। शिकायत दर्ज करवाने के बाद एक बार पुलिस फौरी छानबीन के लिए उनके घर तक पहुंची थी। लेकिन अभी तक फोटोज अपलोड करने वाले अपराधी का पता नहीं लगा पाई है। संबंधित लोग थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें अपनी व्यथा सुनाई।
दहशत में महिलाएं
जानकारी के अनुसार जब संबंधित महिलाओं को इस संबंध में पता चला तो वे बहुत घबरा गई हैं। ठेठ ग्रामीण परिवेश की ये महिलाएं व बालिकाएं इस घटना से बुरी तरह से डरी हुई हैं। वे यह तक नहीं समझ पा रही हैं कि उनके फोटो किसी के पास कैसे पहुंच गए? दरअसल उन्हें सोशल साइट्स इंस्टाग्राम के बारे में ही जानकारी नहीं है।
मामला दर्ज, छानबीन जारी
महिलाओं के आपत्तिजनक फोटोज अपलोड करने का मामला आइटी एक्ट में दर्ज कर लिया गया है। संबंधित थानाधिकारी को मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

-जयनारायण मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर