16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं ने निकाली दुपहिया रैली, किया पौधरोपण

महिलाओं ने निकाली दुपहिया रैली, किया पौधरोपण
less than 1 minute read
Google source verification
महिलाओं ने निकाली दुपहिया रैली, किया पौधरोपण

महिलाओं ने निकाली दुपहिया रैली, किया पौधरोपण

जैसलमेर. यूथ हॉस्ट्ल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की रानी पद्मिणी महिला एण्डोक यूनिट की ओर से पर्यावरण जागरुकता के लिए महिला दुपहिया रैली का आयोजन रविवार को सुबह 6:30 बजे गांधी दर्शन पर किया गया।
रानी पद्मिनी महिला एण्डोक यूनिट की संयोजक नीमा घुग्त्याल ने बताया कि सुबह 6 बजे से ही जैसलमेर नगर की महिलाओं की ओर से गांधी दर्शन, हनुमान चौराहा पर आगमन शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि यह रैली हनुमान चौराहा से गोपा चौक, गड़ीसर प्रोल, एयरफोर्स चौराहा, गीता आश्रम चौराहा से होती हुई शिवमंड़ी पहुंची। रैली का उद्देश्य पर्यावरण का बचाना एवं बालिका शिक्षा को अधिक से अधिक बढावा देना है तथा सह संयोजक सुधा चौधरी व मोनिका शर्मा ने बताया कि शिवमंडी की शिव वाटिका में पौधरोपण किया गया, जिसमें जैसलमेर की युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया। राज्य सचिव घनश्याम खत्री ने सभी को धन्यवाद दिया तथा सचिव ने बताया कि भविष्य में इस यूनिट की ओर से महिलाओं एवं बालिका शिक्षा व जागरुकता के लिए जो भी कार्यक्रम चलाया जाएगा। राजस्थान राज्य शाखा की ओर से हर तरह से सहयोग प्रदान किया जाएगा।