5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शस्त्रों का किया पूजन, निकाली शोभायात्रा

‘शास्त्रों के साथ शस्त्रों का भी ज्ञान जरूरी’
2 min read
Google source verification
jaisalmer

शस्त्रों का किया पूजन, निकाली शोभायात्रा

पोकरण. विश्व हिन्दू परिषद पोकरण की मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की ओर से स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शस्त्र एवं शौर्य पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिस्कॉम की कनिष्ठ अभियंता दुर्गा सोढा के मुख्य आतिथ्य, दमयंती पालीवाल होपारड़ी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शारदीय नवरात्रा के मौके पर परंपरानुसार शस्त्रों की पूजा की गई तथा एक शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान सहक्षेत्र प्रचारक नींबाराम, विहिप के प्रांत मंत्री कन्हैयालाल, संगठन मंत्री ईश्वरलाल, जिलाध्यक्ष अनोपसिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष ताराचंद जोशी, कोषाध्यक्ष चेतन पुरोहित, विभाग संयोजक लालूसिंह सोढा, जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश, जिला मंत्री पवन वैष्णव, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण, जिला समरसता प्रमुख बींजराजसिंह, जिला गौरक्षा प्रमुख रमण सोनी, बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक मालमसिंह, मातृ शक्ति प्रखण्ड संयोजक विजयलक्ष्मी, मातृ शक्ति नगर संयोजक गीता राठौड़, तनेरावसिंह, योगेश सहित बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ताओं, मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की सदस्यों ने भाग लिया।विश्व हिन्दू परिषद के राजस्थान व गुजरात क्षेत्र संगठन मंत्री गोपाल ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान शूरवीरों की धरती रही है। यह प्रदेश शौर्य, पराक्रम, त्याग व बलिदान के रूप में जाना जाता है। यहां पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी राष्ट्र, अपने स्वाभिमान व सतित्व की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान दिया हैै। मातृ शक्ति प्रांत सहसंयोजक किरण दीदी ने कहा कि नारी शक्ति का रूप है। वह अबला नहीं बल्कि सबला है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के ज्ञान के साथ आत्मरक्षा, स्वाभिमान व राष्ट्र रक्षा के लिए शस्त्रों की बड़ी आवश्यकता है। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर शस्त्रों की पूजा की गई। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा वाहिनी नगर संयोजक राधिका व सहसंयोजक कविता ने किया। मातृ शक्ति नगर सहसंयोजक किरण गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
निकाली शोभायात्रा
कार्यक्रम के बाद कस्बे में झांकी व शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी की सदस्यों, महिलाओं, स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शोभायात्रा भवानीप्रोल से रवाना हुई तथा मंगलपुरा, छंगाणियों की गली, सदर बाजार, गांधी चौक, फोर्ट रोड, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, जयनारायण व्यास सर्किल होते हुए जोधनगर स्थित सीमाजन कल्याण भवन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कस्बेवासियों की ओर से जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।