
young boy's body found in pond, sensation spread in the village
जैसलमेर. गड़ीसर तालाब में मंगलवार को एक बालक का शव मिला। शव मिलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। गौरतलब है कि जैसलमेर के पर्यटन स्थल गड़ीसर तालाब के किनारे अल सुबह एक बालक का शव तैरते हुए दिखाई दिया। आस पास के लोगों ने तालाब पर तैरती हुई इस शव को देखने पर जिला पुलिस को इसकी सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस कोतवाली मौके स्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ गड़ीसर सरोवर पर उमड़ पड़ी।
बालक का शव को देखने के बाद लोगों को संदेह हुआ कि यह शव 2 दिन पहले लापता हुए बालक का है। जानकारी के अनुसार खेजड़ पाड़ा से 15 वर्षीय किशोर सुनील चांडक दो दिन पहले लापता था। कल कोतवाली थाने में किशोर के लापता होने मामला दर्ज हुआ था परिजन और पुलिस किशोर की तलाश कर रही थी। आज बालक का शव गड़ीसर सरोवर में मृत मिला। दो दिन से पानी में रहने से बालक का शरीर खराब हो गया। शरीर काला पड गया था। इसकी पूर्ण रूप से पुष्टि के लिए लापता हुए बलाक के परिजनों को दी गई। परिजनों ने मोके पर आकर बालक की शिनाख्त की गई। शव को जिले के राजकीय जवाहिर अस्पताल लाया गया जहा बालक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पायेगा।
Published on:
09 Oct 2018 12:30 pm
