30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer News: जैसलमेर वायरल वीडियो प्रकरण में युवक-युवती गिरफ्तार, जानिए कौन है लड़का-लड़की?

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में जैसलमेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवक और युवती को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 13 May 2025, 12:16 PM IST

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में जैसलमेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। तकनीकी निगरानी और सतर्क निगाहों के चलते विशेष टीम ने दोनों को अलग-अलग राज्यों से दबोचा। वायरल वीडियो को लेकर तनोट थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने विशेष टीम और डीसीआरबी को तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में तकनीकी आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। टीमों ने सैकड़ों किलोमीटर का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर में कार में बैठी युवती ने 70 साल के बुजुर्ग के साथ किया गंदा काम, वायरल वीडियो के पांच दिन बाद अब आई ये खबर

प्रकरण में शानु कुमार पुत्र मुकेश भुमिहार, निवासी बेलवार उर्फ बेकुरठपुर बिहार और स्मृति जैन, पुत्री अनिल कुमार, जाति जैन निवासी डोडाघाट, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अश्लील वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर में सैलानी बन आ रहे पोर्न कलाकार, कार में बैठी नग्न युवती ने 70 साल के बुजुर्ग को फंसाया; फिर किया गंदा काम