
प्रतीकात्मक तस्वीर
जैसलमेर जिले के सरहदी क्षेत्र में सैलानी के भेष में पोर्न कलाकार ने भेड़-बकरी चराने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग को बहला फुसलाकर अश्लील हरकतें की। जिसका शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पर्यटक स्थलों पर आ रहे ऐसे अश्लील लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि जैसलमेर घूमने आई महिला ने न सिर्फ बुजुर्ग के साथ अश्लील वीडियो वेबसाइट पर अपलोड किया है। साथ ही सोशल मीडिया के विभिन प्लेटफॉर्म पर जैसलमेर के पर्यटन स्थलों पर नग्न तस्वीरें भी खींच कर पोस्ट की है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने थाना तनोट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक वीडियो वायरल नहीं करें। फिर भी यदि किसी के द्वारा उक्त वीडियो वायरल करने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक गाड़ी में नग्न अवस्था में एक महिला और उसके साथी बैठे हैं। सहदी क्षेत्र में सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर भेड़-बकरी चरा रहे एक बुजुर्ग को अपने पास बुलाते हैं। बुजुर्ग के यहां पहुंचते ही गाड़ी में नम्न अवस्था में एक महिला और उसके कुछ साथी उसको बहला फुसलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं।
Updated on:
6 May 2025, 3:06 PM IST
Published on:
6 May 2025, 12:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.