5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोडर ड्राइवर ने की एक दर्जन लड़कियों को अगवा करने की कोशिश, चलती गाड़ी के कूदीं, 10 से ज्यादा घायल

चालक से लोडर रोकने के लिये कहा, लेकिन चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी...

2 min read
Google source verification
Loader driver try to kidnap girls in Jalaun UP hindi news

लोडर ड्राइवर ने की एक दर्जन लड़कियों को अगवा करने की कोशिश, चलती गाड़ी के कूदीं, 10 से ज्यादा घायल

जालौन. जनपद के बीहड़ इलाके में अगवा होने के शक में लोडर में बैठी कुछ युवतियां और नाबालिग बच्चियां चलती लोडर से कूद गईं। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना को राहगीरों ने देखा तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोडर को रुकवाया। राहगीरों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घायल युवतियों और नाबालिग को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

लड़कियों को अगवा करने का प्रयास

घटना रेढर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम गढेरना की है। बताया गया कि इस गांव की 1 दर्जन से अधिक लड़कियां राखी, प्रियंका, आरती, अनीता, रश्मि, चांदनी, पूनम, एकता, शोभा और अंजू पास के ही एक गांव के मंदिर में दर्शन करने पैदल जाती हैं। गुरुवार दोपहर के समय सभी लड़कियां रेंढर से पैदल आ रही थीं। तभी रास्ते में एक लोडर चालक ने अपनी लोडर रोककर सभी लड़कियों को बैठा लिया और उन्हें उनके गांव के बाहर छोड़ देने के लिये कहा। जब लड़कियों का गांव आया तो उन्होंने चालक से लोडर रोकने के लिये कहा, लेकिन चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। जिस पर लड़कियों को शक हुआ कि चालक उनको अगवा करने का प्रयास कर रहा है। तो सभी लड़कियां लोडकर से कूद गईं। जिससे वह घायल हो गईं।

चलते लोडर से कूदीं लड़कियां

इस घटना को पीछे से आ रहे राहगीरों ने देखा तो वह मौके पर पहुंचे और लड़कियों से कूदने का कारण पूछा। जिस पर लड़कियों ने उन्हें आप बीती बताई। जिसके बाद राहगीरों ने लोडर का पीछा करते हुए चालक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और सभी घायल युवतियों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेंढर में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

अगवा करना चाह रहा था ड्राइवर

पीड़ित लड़कियों ने बताया कि चालक उन्हें अगवा करके ले जाना चाह रहा था। इसीलिए वह सभी एक साथ कूदीं। लड़कियों ने बताया कि 10 लड़कियां एक साथ चलती लोडर से कूदी हैं, सभी घायल हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। साथ ही सभी उनके परिजन भी वहां आ गए हैं।