23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Jalaun / जालौन में नगर पालिका अध्यक्ष तथा सभासदों ने ली शपथ

जालौन में नगर पालिका अध्यक्ष तथा सभासदों ने ली शपथ

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ¨सह ने अध्यक्ष को तथा अध्यक्ष ने सभासदों को शपथ दिलाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालौन

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 13 Dec 2017, 4:15 PM IST

Jalaun

Jalaun

जालौन. मंगलवार को जालौन में भी नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तथा सभासदों ने पुराने चिकित्सालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में पद व गोपनीयता की शपथ ली। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ¨सह ने अध्यक्ष को तथा अध्यक्ष ने सभासदों को शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के अध्यक्ष बनते ही राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट पर लगा बड़ा आरोप, किया गया विरोध प्रदर्शन

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ¨सह ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण करते ही पंडाल 'भारतमाता की जय' व 'वंदे मातरम' के जयकारों से गूंज उठा। शपथ ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने सभी 25 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, सांसद भानु प्रताप वर्मा, सदर विधायक गौरीशंकर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह तथा मंत्री कृष्ण मुरारी शुक्ला का 21 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- Electronics Items खरीद रहे हैं तो हो जाएं सावधान, यहां हुई करोड़ों की ठगी

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने बस स्टैंड स्थिति गांधी स्मारक पर पहुंच कर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर विधिवत कार्य प्रारंभ किया। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने घोषणा की कि नगर का पूर्ण विकास होगा तथा 31 मार्च से पूर्व जालौन-उरई कोंच-बंगरा, औरैया सभी मार्गों की सड़कों का निर्माण पूरा हो जायेगा। कार्यक्रम में उर्विजा दीक्षित, युद्धवीर कंथरिया, चंद्र मोहन राय, पूर्व पालिका अध्यक्षा कांती शाक्य, सुरेश ¨सघल, सुरेश यादव, वाचस्पति मिश्रा, नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, विजेंद्र दुबे, मलखान दोहरे, लक्ष्मीकांत शाक्य, संजीव खत्री, मनुराज तिवारी, जैद सिद्दीकी, सभासद नीता जाटव, अनीता द्विवेदी, निशा खातून, खुशबू अग्रवाल, विजय वर्मा, सोमिल याज्ञिक, सुरेंद्र कुशवाहा, विनय श्रीवास्तव, अनिल यादव समेत सभी सभासद मौजूद रहे।

कुछ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समारोह का बहिष्कार कर दिया, साथ ही अपना विरोध दर्ज कराया।