6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस के थाना प्रभारी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत, संत कबीर नगर के रहने वाले

UP Police Tragedy SHO shoots self जालौन में थाना प्रभारी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनकी देर रात मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
अस्पताल में भीड़ (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब पत्रिका)

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब पत्रिका

UP Police Tragedy: SHO shoots self. जालौन कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। गोली की आवाज सुनते ही हमराही सिपाही मौके पर पहुंचे तो प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय खून से लथपथ मिले। तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी गण पहुंच गए। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं देर रात थाना प्रभारी की मौत हो गई।

पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश के जालौन में हृदयविदारक घटना हो गई। जब कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे हमराही सिपाहियों ने थाना प्रभारी को घायल अवस्था में देखा। आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद ले गए। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर पहुंच गए।

क्या कहते हैं एसपी?

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ‌ हमराही सिपाहियों से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। प्रयास किया जा रहा है कि उनका जीवन बच जाए। कारण के विषय में जांच की जा रही है। अरुण कुमार राय मूल रूप से संत कबीर नगर के रहने वाले थे। उन्होंने 5 और 6 दिसंबर की देर रात को सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। घटना की जानकारी घरवालों को दे दी गई है।