script

20.71 लाख मतदाता करेंगे मतदान, 29 को ईवीएम में कैद होगा भाग्य

locationजालोरPublished: Apr 24, 2019 10:39:10 am

Submitted by:

Khushal Singh Bati

देश के सबसे बड़े चुनावों में जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र के 15 प्रत्याशियों का भाग्य 29 अप्रेल को ईवीएम में कैद होगा।

jalore

देश के सबसे बड़े चुनावों में जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र के 15 प्रत्याशियों का भाग्य 29 अप्रेल को ईवीएम में कैद होगा।


फैक्ट फाइल
– 15 प्रत्याशी है अब मैदान में
– 2097 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
– 13 लाख 38 हजार 833 मतदाता जालोर जिले में
– 7 लाख 32 हजार 412 मतदाता सिरोही में
जालोर. देश के सबसे बड़े चुनावों में जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र के 15 प्रत्याशियों का भाग्य 29 अप्रेल को ईवीएम में कैद होगा।
जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र के लिए लोकसभा आम चुनावों में 2 हजार 97 मतदान केन्द्रों पर 20 लाख 71 हजार 245 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 15 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्धारण करेंगे। जिसमें जालोर जिले में 13 लाख 38 हजार 833 मतदाता एवं सिरोही जिले में 7 लाख 32 हजार 412 मतदाता शामिल है। मतदान को लेकर तैयारियों केा अंतिम रूप दिया जा रहा है। लोक सभा आम चुनावों के तहत जालोर सिरोही संसदीय क्षेत्र में चतुर्थ चरण के तहत 29 अप्रेल को सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। चुनाव में 346 सर्विस वोटर शामिल है।
पुरुष मतदाता अधिक, 13 ट्रांसजेंडर भी शामिल
संसदीय क्षेत्र में 20 लाख 70 हजार 899 सामान्य मतदाताओं में से 10 लाख 89 हजार 206 पुरूष एवं 9 लाख 81 हजार 680 स्त्री मतदाता वही 13 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं जबकि कुल 346 सर्विस वोटरों में 321 पुरूष एवं 25 स्त्री मतदाता है।
सर्वाधिक मतदाता सांचौर विधानसभा में
संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदाता सांचौर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 85 हजार 109 मतदाता है। वहीं न्यूनतम पिंडवाडा-आबू में 2 लाख 4 हजार 594 मतदाता है। संसदीय क्षेत्र में आहोर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 50 हजार 532 मतदाताओं में से 1 लाख 31 हजार 847 पुरूष, 1 लाख 18 हजार 684 स्त्री मतदाता व 1 थर्ड जेण्डर मतदाता, जालोर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 77 हजार 858 मतदाताओं में से 1 लाख 46 हजार 440 पुरूष एवं 1 लाख 31 हजार 416 स्त्री मतदाता व 2 थर्ड जेण्डर मतदाता, भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 80 हजार 875 मतदाताओं में से 1 लाख 48 हजार 418 पुरूष एवं 1 लाख 32 हजार 457 स्त्री मतदाता, सांचौर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 85 हजार 109 मतदाताओं में से 1 लाख 50 हजार 589 पुरूष एवं 1 लाख 34 हजार 520 स्त्री मतदाता एवं रानीवाडा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 44 हजार 264 मतदाताओं में से 1 लाख 28 हजार 609 पुरूष, 1 लाख 15 हजार 654 स्त्री व 1 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं।
सिरोही में भी मतदाता दिखाएंगे जोश
लोकसभा चुनाव 2019 में सिरोही विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 74 हजार 385 मतदाताओं में से 1 लाख 43 हजार 23 पुरूष, 1 लाख 31 हजार 357 स्त्री व 5 थर्ड जेण्डर मतदाता, पिण्डवाडा-आबू विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 4 हजार 594 मतदाताओं में से 1 लाख 6 हजार 513 पुरूष एवं 98 हजार 81 स्त्री मतदाता तथा रेवदर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 53 हजार 282 मतदाताओं में से 1 लाख 33 हजार 767 पुरूष, 1 लाख 19 हजार 511 स्त्री व 4 थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल है।
जालोर जिले में सर्विस वोटर अधिक
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त संसदीय क्षेत्र में 346 सर्विस वोटर्स हैं, जिनमें जालोर जिले में 195 एवं सिरोही जिले में 151 सर्विस वोटर्स है। जिनमें सिरोही विधानसभा में सर्वाधिक 67 सर्विस वोटर्स व न्यूनतम जालोर विधानसभा में 16 सर्विस वोटर्स हैं। वहीं आहोर विधानसभा में 60 पुरूष व 5 महिला सर्विस वोटर्स, जालोर विधानसभा क्षेत्र में 13 पुरूष व 3 महिला सर्विस वोटर्स, भीनमाल विधानसभा में 30 पुरूष व 4 महिला सर्विस वोटर्स, सांचौर विधानसभा में 53 पुरूष व 1 महिला सर्विस वोटर्स, रानीवाड़ा विधानसभा में 25 पुरूष व 1 महिला सर्विस वोटर्स हैं। इसी तरह सिरोही विधानसभा में 60 पुरूष व 7 महिला सर्विस वोटर्स, पिण्डवाडा-आबू विधानसभा में 49 पुरूष व 2 महिला सर्विस वोटर्स तथा रेवदर विधानसभा में 31 पुरूष व 2 महिला सर्विस वोटर्स हैं।
दिव्यांग मतदाता भी करेंगे मताधिकार का प्रयोग
जालोर संसदीय क्षेत्र में 14 हजार 710 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमे आहोर विधानसभा में 3 हजार 218, जालोर विधानसभा में 2 हजार 385, भीनमाल विधानसभा में 2 हजार 118, सांचौर विधानसभा में 1 हजार 767, रानीवाड़ा विधानसभा में 1 हजार 858, सिरोही विधानसभा में 802, पिण्डवाडा-आबू विधानसभा में 1 हजार 233 व रेवदर विधानसभा में 1 हजार 329 दिव्यांग मतदाता हैं।
सर्वाधिक मतदान केंद्र भीनमाल में
आहोर विधानसभा में 262, जालोर विधानसभा में 258, भीनमाल विधानसभा में 283, सांचौर विधानसभा में 312, रानीवाड़ा विधानसभा में 241, सिरोही विधानसभा में 274, पिण्डवाडा-आबू विधानसभा में 212 व रेवदर विधानसभा में 255 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।…६

ट्रेंडिंग वीडियो