5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News : राजस्थान के जालौर में भीषण सड़क हादसा, जीप सवार 4 लोगों की मौत, 7 घायल

राजस्थान के जालौर में भीषण सड़क हादसा, जीप सवार 4 लोगों की मौत
2 min read
Google source verification

जालोर

image

rohit sharma

Apr 11, 2019

जालौर।

राजस्थान के जालौर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर है। प्रदेश के जालौर जिले के पास लेटा गांव में गुरुवार शाम को सड़क हादसा हुआ। इस दौरान हादसे में जीप सवार चार जनों की मौत हो गई, मृतकों मे एक महिला भी शामिल है। वहीं, हादसे मे 7 जने घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार जीप सवार लोग रामदेवरा की तरफ से उमेदाबाद जा रहे थे। सड़क सुनसान थी और हादसे के वक़्त लोग आस पास मौजूद नहीं थे। इसलिए हादसा किस कारण से हुआ इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह सभी लोग एक जीप में सवार थे और हादसे में जीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा किससे हुआ इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि किसी भारी वाहन की टक्कर से हादसा हुआ और घायलों को छोड़ उसके बाद मौके से वाहन चालक फरार हो गया।

अलवर में भी हुआ सड़क हादसा, 5 जनों की मौत

प्रदेश में अलवर के शाहजहांपुर में एक कार के खड़े डंपर में टक्कर मारने से एक ही परिवार के 5 जनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जयपुर के प्रागपुरा के निवासी हैं। सभी कार में सवार होकर जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार चालक ने सामने से तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने का प्रयास किया तो उनकी कार खड़े डंपर में टकरा गई। इसमें एक ही परिवार के 5 जनों की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद जैसे ही आस-पास के लोग जैसे ही बचाव के लिए दौड़े, उन्होंने कार में से लोगों को बाहर निकालना शुरु किया तो 2 जनों ने उसी समय दम तोड़ दिया। वहीं तीन जनों को आनन-फानन में बहरोड़ ले जाया गया, लेकिन तीनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए।