5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन ने इन 6 पाक नागरिकों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र दिए

भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5 (1) क के तहत जारी किए प्रमाण पत्र
less than 1 minute read
Google source verification
indian citizenship

प्रशासन ने इन 6 पाक नागरिकों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र दिए

जालोर. अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपाल सिंह व गृह विभाग के सेक्टर ऑफिसर श्यामलाल मीना ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में 6 पाक नागरिकों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019 में 6 पाक नागरिकों को भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5 (1) क के तहत भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत करणसिंह पुत्र पूरजी, श्रीमती फूलन बाई पुत्री गैनसिंह, श्रीमती मनडो बाई पुत्री पूरजी, श्रीमती सायर बाई पुत्री चैनसिंह, श्रीमती अमो बाई पुत्री पूरजी एवं श्रीमती दरिया बाई पत्नी खेतसिंह को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्रमाण पत्र पाते ही खिले चेहरे
प्रशासन की ओर से इन छह पाक नागरिकों को जैसे ही प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, इस दौरान सभी के चेहरों पर खुशी लौट आई। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों सहित सरकार का भी आभार जताया।