5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला से फोन पर सम्पर्क के बाद गाड़ी लेकर पहुंचे थे सांचौर, चालक से मारपीट कर गाड़ी ले गए

ग्रामीणों की सूचना पर सरवाना पुलिस पहुंची मौके पर, गुरुवार की शाम की घटना
2 min read
Google source verification
Beating the driver and took the Jeep

Beating the driver and took the Jeep form Hadecha Sanchore

हाड़ेचा. सरवाना थाना क्षेत्र के लोटेश्वर सरहद में एक जीप चालक व उसके साथी से मारपीट कर कुछ लोग जीप चुराकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार गुजरात के जड़ीयाली निवासी कृष्णभाई पुत्र वागाभाई पटेल व राणाभाई पुत्र वरणाराम पटेल किसी महिला से फोन पर सम्पर्क होने के बाद सांचौर से शराब के नशे में धुत होकर हाड़ेचा के रास्ते होते हुए लोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां लोटेश्वर सरहद में महिला साथ में होने के बारे में कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे जानकारी मांगी तो वे संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन अज्ञात लोगों ने जीप चालक कृष्ण व राणाराम की धमकर धुनाई कर दी। बाद में उन्हें घायलावस्था में वहीं पटककर जीप व कुछ रुपए लेकर फरार हो गए।
साजिश रची
इधर, सरवाना पुलिस के अनुसार महिला की ओर से पूर्व में गुजरात के कृष्णकुमार से फोन पर बातें होती थी। पूर्णिमा के चलते महिला ने उन्हें कॉल करके बुलाया। मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर खड़े महिला के कुछ साथियों ने महिला के जीप में होने की जानकारी मांगी। ऐसे में गुजरात निवासी कृष्णकुमार व उसका साथी शराब के नशे में होने पर संतोषपूर्ण जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला के साथी पूरी प्लानिंग के साथ आए थे और गुजरातियों से मारपीट कर जीप लेकर फरार हो गए।
पहले भी हुई थी लूट
गौरतलब है कि दस माह पूर्व भी सरवाना थाना की सरहद में कार में सवार होकर आए कुछ आरोपी गांव के पास ही एक अकेली महिला के गहने लूटकर फरार हो गए थे।
इनका कहना है...
किसी महिला की ओर से फोन पर पूर्व में गुजरात निवासी कृष्णकुमार से बातें होती रहती थी। ऐसे में उन्हें फोन कर सांचौर बुलाया गया था। इसके बाद ये लोग जीप लेकर लोटेश्वर मंदिर गए थे। इसके बाद शराब के नशे में धुत जीप चालक व उसके साथी को लोटेश्वर में अज्ञात लोगों ने रुकवा कर मारपीट की। वहीं जीप लेकर फरार हो गए। मामला दर्जकर जांच शुरू की गई है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।
- मांगीलाल, थानाप्रभारी, सरवाना