5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीनमाल: यहां आंखें मूंदे बैठे हैं अधिकारी

रामसीन रोड पर डीएसपी ऑफिस के पास पल-पल लगता है जाम
2 min read
Google source verification
jalorenews

रामसीन रोड पर डीएसपी ऑफिस के पास पल-पल लगता है जाम

भीनमाल. शहर के रामसीन रोड डीएसपी ऑफिस के पास हर समय निजी ट्रावेल्स की बसें बेतरतीब खड़ी रहती है। इन ट्रावेल्सों का सडक़ पर एक छत्र राज रहता है। यहां पर वाहन बेतरतीब खड़ा रहने से पल-पल जाम की स्थिति बन जाती है। इतना कुछ होने के बावजूद परिवहन व पुलिस विभाग मूकदर्शन बना हुआ है। यहां पर चढऩे-उतरने के दौरान यात्रियों के साथ कोई हादसा हो सकता है। पुलिस की ओर से बड़े अधिकारी की विजीट के दौरान पुलिस की ओर से इन बसों को शहर के बाहर खदेड़ा जाता है, लेकिन उसके बाद बस संचालक फिर से ही सडक़ पर कब्जा जमा देते है। इन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। इस सडक़ पर हर समय वाहनों की जमघट लगी रहती है। ऐसे में इन ट्रावेल्सों की वजह से अक्सर जाम लग जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रावेल्स के खड़े रहने के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं हो रहा है, स्थान उपलब्ध होने पर बसों को मुख्य सडक़ से दूर शिफ्ट किया जाएगा।
गुजरती है दर्जनों बस
शहर से गुजरात, महाराष्ट्र व दक्षिण भारत के दर्जनों शहरों में आवाजाही करने वाली निजी ट्रावेल्स की बसों आवाजाही करती है। यह बसें डीएसपी कार्र्यालय के आस-पास ही घंटों तक खड़ी रहती है। ऐसे में कई बार इन बसों के चलते यातायात अवरूद्ध रहता है। यहां से मुंबई, अहमदाबाद, वापी, हैदराबाद, बंगलुरु, सूरत, जयपुर , दिल्ली, औरंगाबाद व पूना सहित कई शहरों के लिए निजी बसें आवाजाही करती है।
जसवंतपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास खदेड़ा जाता है
पुलिस महकमें के बड़े अधिकारी के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस की ओर से इन ट्रावेल्स एजेंसियों की बसों को दूर खड़ा करवाया जाता है, लेकिन उसके बाद पुलिस शिथिलता के बाद वे वापस रोड पर कब्जा जमा देते है। गत दिनों आईजी पुलिस हवासिंह घुमरिया के दौरे के दौरान पुलिस ने इन निजी ट्रावेल्सों को जसवंतपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास खाली जगह पर खड़ा करवाया, लेकिन उसके बाद वापस बसें शहर में खड़ी हो गई। भीड़भाड़ के चलते अंबेडक़र तिराहे के पास बस से चढ़ते समय दुर्घटना में तीन साल पूर्व एक की मौत भी हो चुकी है।
पार्किंग स्थल तय किए जाएंगे
शहर में वाहनों व बसों के पार्किंग स्थल के बारे में जानकारी ली जाएंगी। बसों के लिए पार्किंग स्थल तय कर निर्धारित स्थानों पर रूकवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
नानजीराम गुलसर, डीटीओ-भीनमाल
जगह मिलने पर शिफ्ट किया जाएगा
निजी ट्रावेल्स बसें रामसीन रोड के आस-पास ही खड़ी रहती है। इन बसों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के प्रयास चल रहे है। जगह उपलब्ध होने पर उन्हें बाहर शिफ्ट किया जाएगा।
धीमाराम विश्नोई, डीएसपी-भीनमाल