
opium smuggling in Jalore : जालोर-सांचौर जिले समेत पश्चिमी राजस्थान में अफीम और डोडा तस्करी का बड़ा नेटवर्क है। दो साल में पुलिस ने विभिन्न कार्रवाई में 3 हजार किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। दूसरा चौकाने वाला आंकड़ा यह है कि इन जिलों में अफीम की अवैध खेती का दायरा बढ़ता जा रहा है। सायला के सांगाणा क्षेत्र में दो दिन पूर्व खेत में अफीम की खेती की जब्ती के बाद सवाल अहम है कि जिले में कितने क्षेत्र में नशे की अवैध बुवाई हो रही है। सूत्र बताते है कि अफीम और डोडा की डिमांड बदस्तूर जाही है। मध्यप्रदेश, चितौडगढ़ से अवैध रूप से डोडा व अफीम तस्कर यहां खपाते है। वहीं अब स्थानीय स्तर पर भी अवैध खेती तक होने लगी है।
सामाजिक कार्यक्रमों में आज भी बड़ी डिमांड
शादी ब्याह समेत अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में आज भी अफीम की रियाण चलती है। सामाजिक कार्यक्रमों में मुंहमांगे दामों पर अवैध नशे को हिस्सा बनाया जाता है।
बंधाणी करते हैं खेती
पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो ज्यादातर मामलों में पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि अफीम की अवैध खेती करने वाले ज्यादातर आरोपी खुद अफीम और डोडा के बंधाणी है। ये बंधाणी न केवल अफीम की खेती करते हैं, छोटे स्तर पर इसका मार्केट भी तैयार करते हैं। जिससे अन्य बंधाणी अपनी डिमांड पूरी करते हैं।
अफीम की खेती के पिछले पांच साल के मामले
- 15 मार्च 2019 : बागरा थानान्तर्गत देवाड़ा गांव में पुलिस टीम ने 75 किलो सूखा डोडा, 90 किलो हरा डोडा जब्त किया। तीन खेतों से करीब 40 हजार पौधे व करीब 654 किलोग्राम गीले एव सूखेे डोडे बरामद किए।
- 15 मार्च 2019 : भीनमाल पुलिस ने घासेड़ी में कृषि बेरे पर दबिश देकर खेत पर उगाए डोडा पोस्त के 7 हजार पौधे, रामसीन पुलिस ने कोटकास्ता कृषि कुएं पर दबिश देकर डोडा पोस्त के 8 हजार पौधे बरामद किए।
- 25 मार्च 2019 : सायला पुलिस ने आसाणा में कृषि कुएं पर दबिश देकर मौके से सूखे व गीले 3500 पौधे जब्त किए। आरोपी ने गेहूं के खेत के बीच खेती कर रखी थी।
- 6 मार्च 2020 : सांचौर पुलिस ने काजा का गोलिया सांचौर में अफीम की खेती जब्त की। पुलिस ने कुल 3017 अफीम डोडा के पौधों को जब्त किया।
यह भी पढ़ें- संकट टला: मार्च में नहीं होगा क्लोजर, सिंचाई और पेयजल के लिए पूरे महीने मिलेगा पानी
- नवंबर 2023 : सायला पुलिस ने पिछले साल सरसों की खेती के बीच अफीम की खेती बरामद की। मौके से 310 अफीम के पौधे बरामद कर आरोपी किसान को गिरफ्तार किया।
Published on:
06 Mar 2024 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
