5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के फंड पर संस्था प्रधानों ने जमाई कुंडली

कम्प्यूटर शिक्षा : एक साल से नहीं किया बजट का उपयोग
2 min read
Google source verification
Children's fund

Children's fund Budget not used for a year

जालोर. ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को हाइटेक बनाने के लिए कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध करवाने को लेकर जारी फंड पर कुछ संस्था प्रधान कुंडली जमाए बैठे है। करीब एक साल सक इस बजट का उपयोग नहीं किए जाने से विद्यार्थियों को कम्प्यूटर ज्ञान उपलब्ध नहीं हो रहा है। दरअसल, रमसा के तहत आईसीटी पंचम चरण के तहत जालोर में 19 विद्यालय चयनित किए गए थे।इन विद्यालयों में बिजली व फर्नीचर उपलब्ध करवाने के लिए रमसा की ओर से करीब सालभर पहले फंड ट्रांसफर किया गया था। लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद 11 विद्यालयों के संस्था प्रधानों की ओर से कम्प्यूटर लैब के लिए फर्नीचर क्रय नहीं किया गया है। वहीं कई विद्यालयों में इलेक्ट्रिसिटी इंस्टालेशन का काम भी अधूरा है। ऐसे में इन विद्यालयों में बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध नहीं हो रही है।
उन निदेशक ने जारी किए निर्देश
आईसीटी पंचम चरण के तहत जालोर में 19 विद्यालय चयनित किए गए थे। इन में फर्नीचर को लेकर रमसा के तहत विद्यालयों को फंड ट्रांसफर किया गया था।इस बजट को आज तक उपयोग में नहीं लेने पर उप निदेशक ने बजट का उपयोग कर संबंधित विद्यालयों में बिजली इंस्टालेशन व फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित के निर्देश दिए है।
इन विद्यालयोंं में नहीं हुआ काम
आईसीटी पंचम चरण केे तहत भीनमाल के आदर्श राउमावि वाटेरा, आदर्श रामउमावि जुंजाणी, में कम्प्यूटर टेबल व आदर्श राउमावि नरसाणा, चितलवाना के आदर्श राउमावि हालीवाव, जसवंतपुरा के राउमावि तातोल और सायला के राउमावि रेवतड़ा में इलेक्ट्रिसिटी व कम्प्यूटर टेबल का काम पूरा नहीं हुआ है। इसी तरह चितलवाना के राउमावि केरिया, सांचौर के राउमावि धानता व राउमावि तिलोड़ा में फर्नीचर की अनुपलब्धता है। वहीं चौराऊ के राउमावि में सामग्री चोरी होने से काम अधूरा पड़ा है। इसी तरह आदर्श राउमावि में खिरोड़ी में इलेक्ट्रिसिटी का काम नहीं हो पाया है।
इनका कहना...
आईसीटी पंचम चरण के तहत संबंधित विद्यालयों को एक-एक लाख रुपए का फंड जारी किया गया था। जिन विद्यालयों में इलेक्ट्रिसिटी इंस्टालेशन व फर्नीचर का काम अधूरा है। उन संस्था प्रधानोंं को २५ अगस्त तक काम पूरा करने के लिए निर्देशित किया है।
-प्रकाशचंद्र चौधरी, एडीपीसी, रमसा, जालोर