5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सभा में राम मंदिर फिर छाया और फिर सवेरे उड़ान भरी

- मलकेश्वर मठ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के कार्यों को गिनाया, 6 नवंबर को अयोध्या में दीप प्रज्ज्वलन के नाम पर राम मंदिर निर्माण के लिए अप्रत्यक्ष संकेत दिए।
3 min read
Google source verification
jalorenews

योगी सभा में राम मंदिर फिर छाया और फिर सवेरे उड़ान भरी

जालोर. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मलकेश्वर मठ में आयोजित कार्यक्रम में अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए उनके लिए समर्थन मांगा।
योगी ने भाषण में हालांकि सीधे तौर पर सरकारी की उपलब्धियां पर बयानबाजी नहीं की, लेकिन अपने भाषण में चार बार मोदी सरकार की ओर से किए गए कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया। योगी ने सरदार पटेल की प्रतिमा का निर्माण, राम मंदिर और कश्मीर के हालातों पर जनमानस से अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन जुटाने का प्रयास किया।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव में समर्थन हासिल करने के रूप राजस्थानी लोगों को उन्होंने धर्म और राष्ट्र के लिए समर्पित बताते हुए उत्तरप्रदेश का उदाहरण दिया और यूपी के एक मोहल्ले का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस मोहल्ले के लिए विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया, लेकिन देशहित की भावना के तहत राजस्थान के इन लोगों ने फिर भी उन्हें चुनाव में समर्थन दिया। उन्होंने धर्म के लिए हिंदुओं को एकजुट होने की बात कही। उन्होंने 6 नवंबर को छोटी दीपावली के बहाने राम मंदिर निर्माण के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में अयोध्या में एकजुट होने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि इस दिन हर घर पर श्रीराम के नाम पर एक दीप जलाया जाए, ताकि आगे का काम हो सके।
गद्दारों को नहीं बक्शा जाएगा
योगी ने देश के ज्वलंत मुद्दों के बहाने अप्रत्यक्ष रूप से आगामी विधानसभा चुनावों में एकजुट होने का आह्वान किया। योगी ने कश्मीर के हालातों पर कहा कि देश में विघटनकारी लोग मौजूद है और ऐसे गद्दारों को नहीं बक्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांगलादेश समेत कई मुस्लिम देशों में हिंदू सुरक्षित नहीं है, लेकिन भारत में देशद्रोही ताकतें देश को तोडऩे का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे गद्दारों को सिरे से खारिज करने की जरुरत है।
भाजपा के गिनाए काम
योगी आदित्यनाथ ने इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। योगी ने कहा कि देश के हालात विकट थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी हालात सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रयागराज नामकरण के बहाने हिंदुत्व वाद को फोकस करते हुए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने वड़ोदरा में हाल ही में बनी सरदार पटेल की प्रतिमा का जिक्र करते हुए इस भाजपा के बेहतर कार्य के रूप में इसे गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज 443 वर्षों से अपने वास्तविक नामकरण का इंतजार कर रहा था, जो प्रयास अब सफल हो चुका है। उन्होंने 2019 में होने वाले कुंभ में सभी से शामिल होने का आह्वान किया। योगी ने कहा कि देश में सामाजिक विघटन के लिए ताकतें काम कर रही है। ऐसे में सर्व समाज को जातिवाद और छूआछूत को त्याग कर एकजुट होना पड़ेगा।
मोदी के नाम पर विकास के लिए समर्थन मांगा
भाषण के दौरान योगी ने चार बार मोदी के नाम का जिक्र करते हुए विकास के मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षण किया। उन्होंने उत्तम पुरुष की संज्ञा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करते हुए विकास के लिए एकजुट होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रयासों से ही विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।
सम-विषम फेर भी रहा चर्चा का विषय
योगी ने अपने भाषण के अंतिम अंश में सम विषम परिस्थितियों का जिक्र करते हुए हर हालातों में धर्म से जुड़े रहने और अडिग़ रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले पांच माह के घटनाक्रमों से पनपे हालातों को अप्रत्यक्ष रूप से केंद्रित करते हुए कहा कि उत्तम पुरुष स्वयं के अच्छे बुरे का फायदा नहीं देखता, बल्कि देश हित ही उसके लिए सर्वोपरि होता है। योगी के भाषण के अंतिम अंश से पूर्व ही उन्होंने उत्तम पुरुष के रूप में मोदी को केंद्रित किया था और उन्होंने इसी आधार पर मोदी के लिए भी मंच से समर्थन मांगा।
योगी राज में महिला सुरक्षित
दीप प्रज्ज्वलन और साधु संतों के सम्मान समारोह के बाद परशुराम गिरी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि योगी राज में उत्तरप्रदेश में हालात सुधर चुके हैं और महिलाएं सुरक्षित था। योगी राज में उत्तरप्रदेश सुरक्षित है और मोदी राज में देश सुरक्षित है और दोनों ही देश हित में न केवल मनन बल्कि कार्य भी कर रहे हैं और इसी भावना से राजनीति को नई पहचान भी दे रहे हैं।
नेता पहुंचे, लेकिन मंच से दूरी
आचार संहिता प्रभावी होने से मंच पर केवल साधु संत ही मौजूद रहे। कार्यक्रम में हालांकि आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह, मंगलसिंह सिराणा समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे, लेकिन वे पांडाल में नीचे निर्धारित स्थान पर ही रहे।