5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूणिया मठ में संत सोमपुरी का गादीतिलक रविवार को

भैरूनाथ अखाड़ा के गंगानाथ महाराज व पीपलेश्वर मठ के रणछोड़ भारती के सान्निध्य में होगा ब्रह्मलीन कैलाशपुरी महाराज का भण्डारा महोत्सव
less than 1 minute read
Google source verification
jalore

dhuniya math

जालोर . दशनाम नवनाथ खट्ट दर्शन मण्डल जालोर व भैरूनाथ अखाड़ा के पीर गंगानाथ के सान्निध्य में शनिवार को शहर स्थित धूणिया मठ में ब्रह्मलीन कैलाशपुरी महाराज के भण्डारे व संत सोमपुरी के गादीतिलक को लेकर बैठक हुई। प्रवक्ता अम्बालाल माली ने बताया कि बैठक में कुशावाड़ा मठ (गुजरात) के महंत जगदीश भारती, वालेरा मठ (गुजरात) के मंहत सुखदेव भारती व जालोर स्थित भैरूनाथ अखाड़ा के गंगानाथ महाराज ने कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ धूणिया मठ की व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्थापक पारसमल परमार व मीठालाल दर्जी ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम को लेकर धूणिया मठ को सजाया गया है। वहीं बड़ी पोल से लाल पोल तक रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई। माली ने बताया कि शनिवार सुबह व शाम को भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया। बैठक में गोकुल प्रजापत, खसाराम सांखला, प्रकाश परमार, सादुलाराम घांची, अचलाराम प्रजापत, कपूर गुर्जर, मक्सा मेवाड़ा, लक्ष्मण घांची, सूजाराम प्रजापत, नवीन सुथार, नैनाराम लोहार, गजाराम देवासी, रामलाल खत्री, ओमकार पुरी, हीरपुरी, मोहनलाल घांची व गमनाराम माली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। माली ने बताया कि रविवार को भैरूनाथ अखाड़ा के गंगानाथ महाराज व पीपलेश्वर मठ के रणछोड़ भारती के सान्निध्य में ब्रह्मलीन कैलाशपुरी महाराज का भण्डारा महोत्सव सुबह 9.30 बजे होगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे सोमपुरी महाराज का गादी तिलक होगा। जिसकी चादर रावसा भंवरसिंह डोडियाली की ओर से जालोर जालेश्वर महादेव धूणिया मठ आएगी। गादी तिलक व भण्डारा पंडित सुरेन्द्रनाग के आचार्यत्व में होगा।