
Dry fruit sweets on dipawli sepcial in Jalore
जालोर. दीपावली त्योहार पर इस बार मिठाई विक्रेताओं ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए नए लुक में ड्राय फ्रूट से बनी मिठाई इजाद की है। इसके बारे में सुनते ही ना केवल मुंह में पानी आ रहा है, बल्कि बच्चों को ये मिठाइयां काफी रास आ रही है। पटाखों की तर्ज पर बनी ये मिठाइयां दीपावली को लेकर खास तौर पर तैयार की गई हैं। शहर के मुख्य बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर सजी इन मिठाइयों को खरीदने के लिए भी लोगों में होड़ सी मची हुई है। मिठाई विक्रेताओं ने बताया कि सीजनेबल मिठाई के साथ-साथ उन्होंने इस बार ड्राय फ्रूट और दूध से तरह-तरह की मिठाई बनाई है। जिनमें ड्रायफू्रट कलश, ड्रायफ्रूट चकरी, ड्रायफ्रूट अनार, ड्रायफ्रूट समोसा व दीया मुख्य हैं। उन्होंने बताया कि ड्रायफू्रट कलश विशेषकर पूजन के दौरान माता लक्ष्मी व अन्य देवी-देवताओं को भोग लगाने के लिए तैयार किया गया है। भगवान को खुश करने के लिए पूजा की थाली में कलश, अनार, दीया और चकरी भी सजाई जा सकती हैं।
Published on:
07 Nov 2018 11:51 am
