5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हक की लड़ाई लड़ रहे किसान पर कोई सुनने वाला ही नहीं

सोमवार को एक किसान बैठा भूख हड़ताल पर
2 min read
Google source verification
Farmers protest

Farmers protest for legal demand in Sanchore

सांचौर. किसानो की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे भारत किसान यूनियन के बैनर तले किसानो ने प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ रैली निकाल नारेबाजी की। वहीं मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
किसानों ने आरोप लगाया कि किसान हक की लड़ाई लड़ रहा है। प्रशासन के अधिकारी उनकी समस्याओ पर गंभीर नहीं है। जिसको लेकर किसानो में रोष है। किसानों ने आरोप लगाया कि वे पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे है। किन्तु किसानों से वार्ता करने को कोई तैयार नहीं है। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ रोष जताते हुए सोमवार से एक किसान भूख हड़ताल पर बैठा। जिसमें किसानों ने प्रशासन की उदासीनता को लेकर कई आरोप लगाए। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सोनाराम बिश्नोई ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर जब भी अधिकारियो के पास समस्या लेकर जाता है, अधिकारी समस्या के कागज को दराज में रख देता है। जिससे उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जयकिशन गोदारा ने कहा कि किसान प्रशासनिक उदासीनता की वजह से दु:खी है। घर का कार्य छोड़कर किसान धरने पर बैठे है। गंगाराम पूनीया ने कहा कि क्षेत्र पिछले तीन साल से बाढ़ व अतिवृष्टि की समस्या के बावजूद प्रशासन द्वारा किसानों के लिए कोई स्थायी योजना नहीं बनाई। वियाराम चौधरी समेत अन्य वक्ताओं ने धरने को संबोधित किया। इस मौके हेमाराम चौधरी, गजेन्द्रसिंह अमराराराम सहित कई जने मौजूद रहे।
जताया रोष
भारतीय किसान यूनियन ने शहर में किसानों की समस्याओं को लेकर धरने के पाचंवे दिन शहर में रैली निकाली। इस दौरान किसानों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों की रैली सोमवार सवेरे करीब 11 बजे कचहरी से रवाना होकर, दरबार चौक, मुख्य बजार, इन्द्रा चौक, चौधरी धर्मशाला, बिश्नोई धर्मशाला, न्यू बस स्टेशन रोड, चार रास्ता, रानीवाड़ा रोड होते हुए धरना स्थल पहुंची।
इनका कहना...
पिछले पांच दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे है। प्रशासनिक अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे है। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता की बदौलत किसानो को परेशानी हो रही है। गंभीरता नहीं बरतने पर आंदोलन को बड़ा रूप देंगे।
- सोनाराम बिश्नोई, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (टिकेत) जालोर