5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयकारों के साथ सिरे मंदिर धाम चातुर्मास के लिए पहुंचे गंगानाथ महाराज

- भैरुनाथ अखाड़ा से सवेरे धूमधाम से रवाना हुई शोभायात्रा
2 min read
Google source verification
jalorenews

- भैरुनाथ अखाड़ा से सवेरे धूमधाम से रवाना हुई शोभायात्रा

जालोर. गंगानाथ महाराज चातुर्मास के तहत शुक्रवार सवेरे तिलक द्वार स्थित भैरुनाथ अखाड़े से सिरे मंदिर धाम के लिए रवाना हुए। इसके तहत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में साधु संतों का सानिध्य रहा। वहीं काफी तादाद में जनसमूह भी मौजूद रहा। चातुर्मास को लेकर गंगानाथ महाराज को सिरे मंदिर तक पहुंचाने के लिए काफी तादाद में लोग पहुंचे। इधर, भक्ति संगीत भक्तों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा था। जिसके बाद धूमधाम से गंगानाथ महाराज सिरे मंदिर पहुंचे, जहां पर उनका ढोल धमाकों से स्वागत किया गया। सिरे मंदिर पर पहले से ही काफी तादाद में श्रद्धालु मौजूद थे। शोभायात्रा में लेटा महंत रणछोड़भारती, शंभूनाथ महाराज, प्रेमनाथ महाराज समेत साधु संतों का सानिध्य रहा।
सवेरे से लोग पहुंचने शुरू हो गए
गंगानाथ महाराज का चातुर्मास इस बार सिरे मंदिर पर ही है। महोत्सव को लेकर सवेरे से ही सिरे मंदिर की दुर्गम चढ़ाई को पार कर युवा ही नहीं, बल्कि काफी तादाद में बुजुर्ग भी पहुंचे। वहीं महिलाएं और बच्चे भी अल सवेरे से ही सिरे मंदिर पहुंचने शुरू हो गए। महिलाएं समूह में मंगलगीत गाती हुई चल रही थी।
स्वागत के साथ स्वच्छता का संदेश
गंगानाथ महाराज के स्वागत में हर कोई आतुर दिखा। युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। वहीं महिलाएं महाराज के स्वागत में तलहटी से सिरे मंदिर तक उनके स्वागत में सीढिय़ों की सफाई करते हुए पहुंची। नाथजी के जयकारे और भक्तिगीत उन्हें इस दुर्गम चढ़ाई में भी एक संबल प्रदान कर रहा था। करीब एक घंटे की इस चढ़ाई और स्वच्छता की अनूठी पहल के साथ यह समूह सवेरे करीब 7.15 बजे पर सिरे मंदिर पहुंची।

अब रहेगी रेलमपेल
चातुर्मास महोत्सव के तहत सिरे मंदिर में दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। शुक्रवार को भी गंगानाथ महाराज के दर्शनों और उनसे आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर महाराज से आशीर्वाद लिया।