5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Illegal liquor recovered, arrested one accused
3 min read
Google source verification
jalorenews

Illegal liquor recovered, arrested one accused

रामसीन. पुलिस ने मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पूनककला रामसीन मार्ग पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 5 कर्टन देशी शराब व एक कर्टन बीयर बरामद की। थाना प्रभारी जयराम जाट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामसीन पूनककला मार्ग पर नाकाबंदी की और तलाशी ली तो कार में अवैध शराब पाई गई। कार में सवार आरोपी सिरोही जिले के वलदरा निवासी जगदीश पुत्र ईश्वरदान चारण को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई में एएसआई विरदाराम, हैडकांस्टेबल लादाराम, पूनमाराम, कांस्टेबल दौलाराम, दिनेश कुमार व मायंगाराम शामिल थे।
डोडा-पोस्त तस्करी का आरोपी रिमाण्ड पर
भीनमाल ञ्च पत्रिका. कार में डोडा-पोस्त से तस्करी करने के गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा गया है। पुलिस के मुताबिक डोडा-पोस्त की तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी चितलवाना पुलिस थाना के कुण्डकी गांव निवासी रामनारायण पुत्र सदराम विश्नोई को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे मंगलवार तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा गया है। गौरतलब है कि गुरूवार को सुबह पुलिस ने खारी रोड से घांचियो के चौहटे की सड़क पर पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त कार में तीन कट्टों पर भरे 49 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जबकि दूसरा आरोपी झाब थाना क्षेत्र के हेमागुड़ा भादुओ व गोयतों की ढाणी निवासी नरेश कुमार पुत्र बिरबल राम विश्नोई फरार हो गया था।

मौत को लेकर दो महिलाओं सहित ३ भूख हड़ताल पर
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
सांचौर. डेडवा में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीहर पक्ष ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को भी धरना देकर ज्ञापन सौंपा। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धोली देवी पत्नी भगाराम सुथार व आसुराम पुत्र प्रहलादराम सुथार ने तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी। तीन दिन से भूख हड़ताल पर होने से अनशनकारियों के स्वास्थ्य में भी गिरावट दर्ज की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के बजाय नरमी बरती जा रही है। पुलिस की उदासीनता की वजह से एक महिला भी तीन दिन से भूख हड़ताल पर है। इसके बावजूद पुलिस का कोई अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। ज्ञापन में बताया कि उर्मिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम के दौरान पीहर पक्ष के हस्ताक्षर नहीं करवाए गए। जबकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसे में पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुन: पोस्टमार्टम करने व नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विश्रामगृह का लोकार्पण
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
भीनमाल. शहर के वार्ड संख्या एक घांची समाज श्मशान भूमि पर विधायक मद से निर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण शुक्रवार को हुआ। इस मौके विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि विश्राम गृह का निर्माण होने से लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को भवन का सही उपयोग करने की बात कही। पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने कहा कि सरकार ने विकास में कोई कमी नहीं रखी है। प्रदेशभर में सरकार ने सड़कों का जाल बिछाया है। शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किए है। समारोह को भाजपा नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी, भाजपा नेता भीमाराम घांची ने भी संबोधित किया। इस मौके पार्षद मूंगीदेवी भील, भगाराम, भीखाराम घांची, उकाराम, कस्तुराराम, पारस मोदी, प्रभुराम, भानाराम, अमराराम व देवाराम सहित कई लोग मौजूद थे।

स्थायी वारंटी गिरफ्तार
भीनमाल. पुलिस ने 8 साल से फरार चल एक स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक हैड कांस्टेबल प्रेमाराम ने भीनमाल थाने में आठ साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी खानपुर निवासी वचनाराम पुत्र आंबाराम भील को गिरफ्तार किया।
स्मैक तस्कर गिरफ्तार
जालोर. झाब थाना क्षेत्रमें पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। गठित पुलिस दल ने एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना भीनमाल जिला जालोर में स्मैक सप्लायर दिनेशकुमार पुत्र भींयाराम विश्नोई निवासी वाडा भाडवी पुलिस थाना भीनमाल जिला जालोर को गुरुवार को गिरफ्तार किया।