5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अव्यवस्थित पोल व ढीले बिजली तार दे रहे हादसे को न्योता

सात-आठ फीट की ऊंचाई पर झूल रहे तार, नहीं सुन रहे डिस्कॉम के अधिकारी, मोहल्लेवासियों ने कई बार करवाया अवगत
less than 1 minute read
Google source verification
jalore

सात-आठ फीट की ऊंचाई पर झूल रहे तार, नहीं सुन रहे डिस्कॉम के अधिकारी, मोहल्लेवासियों ने कई बार करवाया अवगत

भीनमाल. शहर की वार्ड संख्या 20 की मेघवाल कॉलोनी में अव्यवस्थित, झुके पोल व ढीले विद्युत तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। बस्ती में विद्युत तार महज सात से आठ फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। ढीले विद्युत तारों के चलते यहां के बाशिन्दों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इन विद्युत तारों से हर समय हादसे की आशंका रहती है। कॉलोनी में सड़क के बीचों-बीच विद्युत तार जमीन से सात फीट की ऊंचाई पर ही झूल रहे है। जिसके चलते मिनी ट्रक भी तारों के नीचे से नहीं गुजर पाता। ढीले विद्युत तारों के चलते कॉलोनी में स्कूल बस भी नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में कॉलोनी के बाशिंदो को बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए दूर जाना पड़ता है। कॉलोनी में तो कई पोल अव्यवस्थित खड़े है। एक दो तो सड़क के बीचों-बीच है। ऐसे में सड़क के बीच में पोल होने से वाहनों को निकलने में भी परेशानी होती है। ढीले विद्युत तारों व झुके विद्युत पोलों से लोगों को बच्चों के साथ किसी अनहोनी आशंका सताती है। कॉलोनी के बाशिन्दों ने कई बार डिस्कॉम के अधिकारियों को ढीले विद्युत तारों व झूके पोलों की समस्या से अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
फॉल्ट की समस्या रहती है
डिस्कॉम के नियमानुसार विद्युत तार जमीन से 18 फीट ऊंचाई पर होने चाहिए, लेकिन कॉलोनी में विद्युत तार सात-आठ फीट की ऊंचाई पर ही है। कॉलोनी के कई मकानों के आगे तो विद्युत तार इतने नीचे है कि छोटे वाहन भी मुश्किल से गुजरते है।

सही करवाएंगे...
& वार्ड संख्या 20 में विद्युत तार ढीले व पोल झुके हुए है। इन पोलों को सही खड़ा कर ढीले विद्युत तार भी सही करवाएंगे।
रणजीत भारद्वाज, एइएन, डिस्कॉम, भीनमाल