5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालोर : खाने की वस्तुओं के सैम्पल की आई रिपोर्ट, पढ़े कौन खरा उतरा और कौन नहीं…

खतरे में स्वास्थ्य, विभागीय जांच में हर दूसरा सैम्पल फेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dinesh kumar Mali

•

Updated: 11 Nov 2017, 11:15 AM IST

Food Sample Report in Jalore

दीपावली पर लिए 18 में से 8 सैम्पल अवमानक, लोग गटक चुके मिलावटी माल, अब होगी कार्रवाई

जालोर. खाद्य पदार्थों में बढ़ रही मिलावट से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में है।जांच रिपोर्टके अनुसार हर दूसरा सैम्पल फेल पाया गया है।यह दीपावली त्योहार के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए सैम्पल की जांच में सामने आया है।

विभाग ने अभियान के तहत जिले में कुल 18 सैम्प्ल लिए थे, जिसमें से 8 सैम्पल अवमानक पाए गए।हालांकि त्योहारी सीजन में लोग यह मिठाई व खाद्य पदार्थ गटक चुके हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट अब आई है।ऐसे में महज व्यापारियों पर ही कार्रवाई हो सकेगी।

13 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आना बाकी

सीएमएचओ डॉ.बीएल बिश्नोई के अनुसार त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेंद्रकुमार सिंघल ने कार्रवाईकर 31 खाद्य वस्तुओं के सैम्पल लिए। इनमें से 18 सैम्पल की जांच रिपोर्टआ गई हैं, जिसमें से 8 सैम्पल अवमानक पाए गए। इनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 13 सैम्पल की रिपोर्ट अभी शेष है।

ये सैम्पल अवमानक

जांच रिपोर्ट के तहत जालोर शहर में रविकांत पुत्रउमाकांत गुप्ता संचालित मै.गुप्ता स्वीट एवं जलपान का मावा, न्यू गायत्री दूध डेयरी, शिव महादेव दूध डेयरी, उम्मेदाबाद में राणोसिंह पुत्र सब्बलसिंह संचालित जोधपुर मिष्ठान भंडार, बिशनगढ़ में राजेंद्रकुमार के मिनाक्षी मसाला, सियाणा में पुखसिंह के श्याम मिष्ठान भंडार, भाद्राजून में मांगीलाल स्वीट होम, गणपति किराणा स्टोर के सैम्पल अवमानक पाए गए।

पत्रिका ने उठाया मुद्दा

राजस्थान पत्रिका ने गत 5 अक्टूबर को 'रिपोर्ट आने से पहले ही लोग खा जाते हैं मिलावटी मिठाईÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था।इसमें बताया था कि त्योहारी सीजन में मिलावट के कारोबार की नकेल कसने की तैयारी से लोगों को ज्यादा लाभ नहीं मिलने वाला।रिपोर्ट आने पर कारोबारी के विरुद्ध जरूर कार्रवाई हो जाती है, लेकिन लोग मिलावटी माल खाने से नहीं बच पाते।

कार्रवाई की जाएगी...

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए थे, जिसकी जांच रिपोर्ट आ चुकी है।जिन दुकानों के सैम्पल अवमानक पाए गए हैं, उनके खिलाफकार्रवाई के लिए न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।

- गजेंद्रकुमार सिंघल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जालोर