5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फॉल्ट निकालते समय लाइनमैन को लगा करंट, अधिकारी बोले-हवाई करंट था…

शहर के रबारवाड़ा में शिकायत पर फॉल्ट निकालने गया था डिस्कॉम लाइनमैन
less than 1 minute read
Google source verification
electric shok

फॉल्ट निकालते समय लाइनमैन को लगा करंट, अधिकारी बोले-हवाई करंट था...

जालोर. शहर के रबारवाड़ा में मंगलवार को बिजली लाइन में फॉल्ट निकालते समय लाइन मैन को करंट लगने से वह झुलस गया। इस मामले में प्रारंभिक तौर पर अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। हादसे के बाद आस पास मौजूद लोग लाइनमैन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और यहां उसका उपचार शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार डिस्कॉम लाइनमैन विनोद कुमार मंगलवार को उपभोक्ता की शिकायत पर रबारवाड़ा में फॉल्ट निकालने के लिए गया था। इस दौरान बिजली के पोल पर काम करते समय उसे बिजली का करंट लग गया। जिससे उसके हाथ पैर में गंभीर चोटें आई। बाद में उसे उपचार के जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर डिस्कॉम एईएन प्रवीण परिहार, जेईएन कोमल, कार्मिक के परिजन व अन्य डिस्कॉमकर्मी भी पहुंचे। इधर, अस्पताल में मौजूद कुछ डिस्कॉम कार्मिक जेईएन को फॉल्ट निकालने से पहले बिजली लाइन को बंद करने की बात कर रहे थ। जबकि एईएन परिहार का कहना था कि लाइनमैन हवाई करंट लगने से घायल हुआ था। करंट के कारणों के बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं लग पाई थी। अधिकारियों ने इस मामले में जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।

आखिर किसकी थी गल्ती
लाइनमैन के करंट से झुलसने के मामले फिलहाल अधिकारियों का यह कहना है कि कार्मिक विनोद का हवाई करंट लगा है। जिससे वह घायल हो गया, लेकिन इस मामले में गौर करने लायक बात यह है कि हवाई करंट से किसी को इतना जोरदार झटका नहीं लगता कि वह पोल से गिर जाए। साथ ही घायल कार्मिक विनोद के हाथ और पैर भी झुलस गए हैं। जबकि हवाई करंट से व्यक्ति को इतना ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता है।
इनका कहना...
हवाई करंट लगने से लाइनमैन घायल हुआ है। वैसे इस मामले की जांच करवाई जाएगी।
- प्रवीण परिहार, एईएन, डिस्कॉम