5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन पायलट का दावा! दक्षिण में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता, बेरोजगारों को नहीं मिली नौकरी, अब भुगतना होगा

राजस्थान में वे मिशन 25 लेकर चल रहे हैं। प्रदेश की भाजपा नेतृत्वविहीन हो चुकी है...
2 min read
Google source verification

जालोर

image

Dinesh Saini

Apr 26, 2019

sachin pilot

जालोर।

उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) जोधपुर आए, यहां उन्होंने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड तक जनता को नहीं बताया। वे सारी पुरानी बातें भूल गए। जनता उनसे सवाल पूछ रही है। पेट्रोल-डीजल महंगे हो गए है। पायलट गुरुवार को जालोर में राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की सभा में जाते वक्त एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पायलट ने कहा कि देश में बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल पाई। इसका जवाब भाजपा के पास नहीं है। इस कारण अब जज्बाती बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा।

ये भी बोले सचिन

राजस्थान में वे मिशन 25 लेकर चल रहे हैं। प्रदेश की भाजपा नेतृत्वविहीन हो चुकी है। वसुंधरा को दिल्ली भेजा गया। पांच साल में कालेधन लाने सहित कई वादे किए, एक पर भी भाजपा खरी नहीं उतरी है।

मोदी ने खाते खोले, अब हम डालेंगे पैसा ( Rahul Gandhi Rajasthan Visit )
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रदेश के तीन जिलों जालोर, अजमेर और कोटा में चुनावी सभा को संबोधित किया। अजमेर जिले के बांदनवाड़ा में आयोजित सभा में मोदी सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल में सिर्फ झूठे वादे किए। साल 2019 के चुनाव के बाद सब कुछ बदलने वाला है। मोदी ने पांच साल में सिर्फ बैंकों में खाते खोले। अब हम उन खातों में 72 हजार रुपए डालेंगे। उन्होंने किसानों, महिलाओं और युवाओं को साधने की कोशिश करते हुए कहा कि पांच साल पहले मोदीजी ने कहा था मुझे प्रधानमंत्री बना दो 15 लाख रुपए आपके खाते में आएंगे। दो करोड़ युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। लेकिन हुआ सब कुछ उल्टा। सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।