
जालोर @ पत्रिका. Weather Update: शहर सहित जिले भर में गुरुवार को बादलों की आवाजाही होती रही। वहीं दिन भर धूल भरी तेज हवाएं चली। ऐसे में दो दिन में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा चली। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं हवा की औसत गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र जालोर के कृषि मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि 25 से 27 अगस्त के बीच दिन का तापमान 30-33 डिग्री और रात का तापमान 25-26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं इस बीच 28 से 33 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त तक घने बादल छाए रहेंगे लेकिन किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें : Weather Update: 2 हफ्तों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, जानें कहां होगी बारिश
ऐसा रहा तापमान
दिन-अधिकतम-न्यूनतम
17 अगस्त-32.7-25.8
18 अगस्त-33.1-24.7
यह भी पढ़ें : Weather Update: मानसून की ट्रफ लाइन हुई शिफ्ट, कल से बदलेगा मौसम
19 अगस्त-35.0-25.1
20 अगस्त-33.5-26.8
21 अगस्त-34.0-25.6
22 अगस्त-34.4-26.7
23 अगस्त-32.9-26.2
संबंधित विषय:
Published on:
25 Aug 2023 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
