6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार-बार जाम की स्थिति, हरदम रहता है हादसे का अंदेशा

वाहनों को आमने-सामने निकालने में हो रही मशक्कत
2 min read
Google source verification
Cc roads

बार-बार जाम की स्थिति, हरदम रहता है हादसे का अंदेशा

जालोर. सियाणा में मुख्य मार्ग पर इन दिनों सीसी रोड बनाया जा रहा है। हालांकि इससे यहां पानी का भराव एवं गडढ़ों से निजात मिलेगी, लेकिन एक ही लेन में सीसी रोड बनने से वाहन चालक दिक्कत उठा रहे हैं।
निर्माण कार्य पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। भूबा की ढाणी से पुलिस चौकी तक का काफी हिस्सा बन चुका है, लेकिन एक तरफा ही।इससे वाहनों को आमने-सामने निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।निर्मित सीसी रोड पर वाहन नहीं चल पा रहे, जिससे एक ही लेन में लम्बी दूरी करना काफी भारी पड़ रहा है। वाहन चालक बताते हंै कि निर्माण कार्य टुकड़ों में होना चाहिए, ताकि वाहनों का आवागमन आसानी से हो सके।दिनभर में कई बार यहां जाम की स्थिति बन रही है। अस्पताल के पास से पुलिस चौकी तक वाहन चलने वाली लेन पर चौैड़ी व खुली नाली होने से हर समय हादसे का अंदेशा भी बना हुआ है।

विधायक ने लिया जायजा
भेटाला. विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने सोमवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया।उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को गुणवत्तायुक्त कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि राहगीरों को सहूलियत मिल सके। उल्लेखनीय है कि यह मार्ग लम्बे समय से जर्जरावस्था में होने से वाहन चालक भारी परेशानीझेल रहे हैं।मार्ग ठीक करवाने के लिए ग्रामीण अर्से से मांग कर रहे थे। हाल ही में जारी हुए बजट के तहत भूबा की ढाणी से पुलिस चौकी तक सीसी रोड बनाया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हनवंतसिंह, चेताराम माली, देवाराम राजपुरोहित, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रकाश टेलर, नटवरसिंह राजपुरोहित, हीमाराम देवासी समेत कई लोग मौजूद थे।
यहां कोई ध्यान नहीं दे रहा
चांदना-भेटाला मार्ग जर्जरावस्था में हो जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से आवाजाही में समस्या हो रही।यहां कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।मार्ग ठीक करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार कहा गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा।पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हर बार बजट नहीं होने का बहाना करते हुए टाल रहे हैं।