5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रकार कॉलोनी में गए थे अतिक्रमण करने, पहुंच गए जेल

- शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित पत्रकार कॉलोनी का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
jalore

- शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित पत्रकार कॉलोनी का मामला

जालोर. शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पत्रकार कॉलोनी की जद में अतिक्रमण की कोशिश के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। मामले के अनुसार इस क्षेत्र में वर्ष 2014 में पत्रकार कॉलोनी के लिए प्लॉट आवंटित हो रखे हैं। कुछ पत्रकार इस क्षेत्र में रह रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को कुछ लोग खाली स्थान पर जेसीबी लेकर पहुंच गए और जेसीबी की सहायता से राजेश कुमार व एक अन्य के प्लॉट पर जेसीबी चला दी। जबकि यहां पीलर बने हुए थे और कांटेदार तार से बाड़ भी कर रखी थी। इस दौरान लोगों को सूचना मिली कि यहां अतिक्रमण की कोशिश हो रही है तो काफी तादाद में लोग एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद मौके से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में राजेश कुमार ने दीपक पुत्र तेजाराम के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट पेश की है।
तर्क भूल से हुआ
पुलिस ने मौके से युवक को गिरफ्त में लिया और पूछताछ शुरू की तो उसने कहा कि भूलवश यह सब कुछ हुआ। उसका प्लॉट भी पास के क्षेत्र में ही है, लेकिन उसने भूलवश राजेश कुमार व आस पास के क्षेत्र में जेसीबी चला दी। उसने हुए नुकसान को भुगतान की सहमति भी दी।
नगरपरिषद पर ही दलाली का आरोप
मामला खासा चर्चा में रहा, क्योंकि यह भाग रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग के नजदीक है। मामले में आरोप है कि नगरपरिषद के अधिकारियों की शह और सांठ गाठ से अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। परिषद की ओर से इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इनका कहना
मामले में रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आवंटित भूमि पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था। जांच कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
- बाघसिंह, सीआई, जालोर