
rape cases filed on bjp leader and one another in jalore
जालोर. बीजेपी विधि प्रकोष्ठ जालोर के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता संतोष भारती और एक अन्य युवक के खिलाफ आहोर तहसील के माधोपुरा गांव निवासी एक महिला से बलात्कार का मामला आहोर थाने में दर्ज हुआ है।
जांच अधिकारी वृत्ताधिकारी अमरसिंह चम्पावत ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर को शिकायत पेश कर बताया गया था कि वह चरली निवासी दिनेश भारती पुत्र रतन भारती गोस्वामी को पिछले दो-तीन साल से जानती है।
तीन माह पूर्व 6 जून को रात ९ बजे चरली में अपने ननिहाल से माधोपुरा आने के लिए बस स्टैण्ड पर खड़ी थी। इस दौरान बस स्टैण्ड पर कार लेकर खड़े दिनेश भारती ने उसे छोड़ देने की बात कहते हुए कार में बैठा दिया, लेकिन वह कार को सीधा वकील संतोष भारती के घर लेकर पहुंच गया।उस समय संतोष भारती घर अकेला था।
पीडि़ता के अनुसार दोनों ने उसे कमरे में बंद करके उसके घर वालों, मामा, भाइयों व नानी को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया और मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो बनाई। उस रात को दिनेश भारती उसको अकेला संतोष भारती के घर छोड़ गया। सुबह दिनेश भारती ने वापस मोबाइल में बनाई फिल्म को पीडि़ता के घर दिखाने की धमकी देकर जबरन स्टाम्प पर शादी के कागज तैयार करवाए और लिव इन रिलेशनशिप में रहने के कागज भी बनाए।
शिकायत में बताया कि दिनेश भारती व संतोष भारती ने बार-बार मोबाइल में शूट की गई फिल्म घरवालों को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करते रहे एवं पिछले तीन माह से उसका देह शोषण कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर आईजी कार्यालय के निर्देश पर आहोर पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।
इनका कहना है
मुझ पर लगाए आरोप झूठे हैं। रिपोर्टमें नामजद दिनेश भारती और आरोप लगाने वाली युवती का मैंने अधिवक्ता होने के नाते दस्तावेज के आधार पर विवाह करवाया था। बाद में वे लिव इन में रहे और उसके भी दस्तावेज जोधपुर में बनवाए। परिजनों ने उसकी गुमसुदगी दर्जकरवा रखी थी। उसे जालोर पुलिस अधिकारियों के समक्ष बयान भी हो रखे हैं।
-संतोष भारती, जिलाध्यक्ष, बीजेपी विधि प्रकोष्ठ, जालोर
Published on:
13 Sept 2018 11:26 am
