5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिपोर्ट: अपहरण, जानलेवा हमला 1 लाख लूटे पुलिस: अवैध संबंध का मामला, अपहरण नहीं

पिता ने शुक्रवार को पुलिस थाने में दर्ज करवाया मामला, पुलिस मामले को मान रही है संदिग्ध
2 min read
Google source verification
Robbery

Robbery of 1 Lac in Jhab Sanchore

जालोर. झाब थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक युवक का अपहरण व मारपीट कर 1 लाख रुपए लूट के मामले में पुलिस और पीडि़त पक्ष ही आमने सामने है। मामले में पीडि़त के पिता ने 19 जून को अपने पुत्र के अपहरण व लूट का प्रकरण की रिपोर्ट पेश की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस मामले में अनुसंधान के बाद ही मामले के खुलासे की बात कर रही है।
अलबत्ता इस मामले में पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों से जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार यह मामला किसी लड़की से अवैध संबंध का है, जिसमें गांव के कुछलोगों ने युवक से मारपीट की है। इधर, यह मामला क्षेत्रमें काफी चर्चित हो गया गया है और पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की दोनों स्तर पर जांच कर रही है।
रिपोर्ट दी है अपहरण और लूट की
मामले में जेलातरा निवासी हीरकन पुत्र जोधाराम विश्नोई ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 19 जून को उसका पुत्रप्रकाश कुमार अपने मामला के घर गोलिया को जा रहा था।उसके पास 1 लाख रुपए थे, जो घर से जेलातरा से शाम 7.30 बजे लेकर रवाना हुआ था।रास्ते में जाते ईटादा के पास नदी में कुछ लोगों ने प्रकाश का पीछा किया और ईटादा से कुछ दूरी पर उसका अपहरण कर लिया और मोबाइल, मोटरसाइकिल छीन लिए। मारपीट के दौरान प्रकाश को गंभीर चोटें आई। रिपोर्टकर्ता का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी रात 12 बजे लगी।
सूचना पर पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में सांचौर अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद वे भी अस्पताल पहुंचे तो पुत्र बेहोशी की हालत में था। होश आने पर प्रकाश ने बीरबल पुत्र वगता विश्नोई, पाबू पुत्र वगता विश्नोई, किशना और हरीराम पुत्रबाबूलाल निवासी ईटादा द्वारा अपहरण, मारपीट व लूट की बात कही। उसने बताया कि बीरबल ने उसके सिर पर वार किया और उसकी जेब से 1 लाख रुपए निकाल लिए। इस दौरान सभी ने मिलकर प्रकाश का अपहरण, लूट व मारपीट के बाद उसे मरा हुआ समझकर मौके पर छोड़ कर भाग गए।
होश आने में देरी से रिपोर्ट में देरी
रिपोर्टकर्ता के अनुसार उसका पुत्र अपहरण और मारपीट के बाद बेहोशी की हालत में था और कुछभी बताने की स्थिति में नहीं था। होश में आने पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया, जिसके आधार पर रिपोर्ट पेश की गई।इसी कारण से देरी हुई।
इनका कहना
मामले में पिता ने अपहरण व लूट की रिपोर्ट पेश की है।मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण में विभिन्न स्तर पर अनुसंधान जारी है। मामला संदिग्ध लग रहा है। ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आ रहा है कि युवक का किसी लड़की से संबंध था, जिससे मिलने के लिए यह यहां पहुंचा था। इसी कारण यह घटनाक्रम हुआ।वैसे अपहरण और लूट जैसा मामला नहीं लग रहा है, मारपीट की जानकारी सामने आ रही है। दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
- अमरसिंह, थाना प्रभारी, झाब