5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सत्संग से ही मिलता है मोक्ष: स्वामी

भाद्राजून में श्रीकृष्ण गौशाला स्थित सुभद्रा अर्जुन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक का आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification
Bhagwat katha in Borli Chitalwana

सत्संग से ही मिलता है मोक्ष: स्वामी

चितलवाना. सत्संग से ही मानव जीवन में जन्म-मरण से छुटकारा पाकर मोक्ष मिलता हैं। यह बात बोरली गांव में आशापुरा माताजी के मंदिर में वार्षिकोत्सव भागवत कथा में स्वामी कृपाचार्य ने कही।
संत ने भागवत कथा में नारदमुनि व कामदेव के प्रसंग में भगवान के रुप का चरित्र वर्णन करते हुए बताया कि भगवान की भक्ति करने से ही मोक्ष के द्वार खुलते हैं। सत्संग करने पापों का नाश भी होता हैं। भगवान का गुणगान करने से कई जन्मों का पाप भी नाश होता हैं। अच्छे कर्मो का फल भी अच्छा ही मिलता हैं। ऐसे में स्वामी ने हर मानव को अच्छे कर्म करने की नसीहत दी गई। इस मौके पर राव मदरुपसिंह, रिड़मलसिंह, मानसिंह, नागसिंह, हमीरसिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन पर चर्चा
भाद्राजून. कस्बे में श्रीकृष्ण गौशाला स्थित नवनिर्मित सुभद्रा अर्जुन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गोशाला में महंत संतोष भारती महाराज के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 11 मई को होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
वहीं 23 मार्च से 26 मार्च तक श्रीकृष्ण गौशाला में नेनीबाई रो मायरो कथावाचन के आयोजन को लेकर भी कार्ययोजना बनाई गई। इस मौके उतमचंद सोनी, दर्गााराम चौधरी, गुणेशसिंह, जीवनदास, रमेशकुमार सोनी, हनुमानाराम सहित कई जने मौजूद रहे।