5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्र संघ चुनाव : घर-घर किया सम्पर्क, मांगा मत व समर्थन

पोस्टर बिगाड़ रहे शहर का सौन्दर्य
2 min read
Google source verification
Jalore College election

छात्र संघ चुनाव : घर-घर किया सम्पर्क, मांगा मत व समर्थन

जालोर. छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की ओर से डोर टू डोर जाकर प्रचार किया जा रहा है। प्रत्याशी अपने साथी विद्यार्थियों से मत व समर्थन मांग रहे है।
जिला मुख्यालय पर वीर वीरमदेव राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय व राजेंद्रसूरि कुंदन जैन राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ कॉलेज विद्यार्थियों के घर-घर सम्पर्क कर रहे है। कई प्रत्याशी जिला मुख्यालय पर तो कई आसपास के गांवों में विद्यार्थियों से सम्पर्क कर मत व समर्थन मांग रहे है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ विद्यार्थियों से सम्पर्क कर रहे है। जिले के महाविद्यालयों में छात्रसंघ के लिए दस सितम्बर को मतदान होगा व ग्यारह सितम्बर को मतगणना होगी।
प्रत्याशियों को दिए निर्देश
राजेन्द्र सूरि कुन्दन जैन राजकीय महिला महाविद्यालय जालोर में छात्रसंघ चुनाव 2018 के लिए सभी उम्मीदवारों की बैठक रखी गई।जिसमें उम्मीदवारों को मतदान प्रक्रिया बताई गई व अन्य निर्देश दिए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराधा सक्सेना ने बताया कि मतदान 10 सितम्बर को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक कक्ष संख्या चार में होगा।उन्होंंने बताया कि मतदान के लिए समस्त नियमित छात्राओं को अपना परिचय पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। परिचय पत्र के अभाव में मतदान नहीं करने दिया जाएगा। बाहरी व्यक्ति का महाविद्यालय परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा। चुनाव के दौरान महाविद्यालय परिसर में मोबाइल लाना व उपयोग पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। वहीं प्रत्याशियों को लिंगदोह समिति के अनुसार चुनाव आचार संहिता का पूर्णतया पालन करना होगा। इसी तरह वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उपखंड अधिकारी राजेंद्रसिंह सिसोदिया की मौजूदगी में प्राचार्य डॉ. आरसी मीणा व मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एमएम जांगिड़ ने प्रत्याशियों की बैठक ली व उन्हें चुनाव को लेकर निर्देश दिए। डॉ. अर्जुनसिंह उज्ज्वल ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी। प्रत्याशियों की लिंगदोह समिति के निर्देशों की पूर्णत: पालना करने को कहा।
बिगाड़ रहे शहर का सौन्दर्य
छात्र संघ चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर लिंगदोह समिति के निर्देशों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की ओर से विभिन्न स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए जा रहे है। जालोर नगर परिषद क्षेत्रके अधीन शहर के सौन्दर्य को निखारने वाले प्रमुख चौराहों को पोस्टरों से बदरंग किया जा रहा है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग व सरकार के विभिन्न विभागों के संकेत बोर्ड व योजनाओं के होर्डिंग्स पर इन दिनों प्रत्याशियों के पोस्टर चिपके नजर आ रहे है। जबकि लिंगदोह समिति के सिफारिशों के अनुसार प्रत्याशी केवल महाविद्यालय परिसर में निर्धारित स्थल पर ही हस्तनिर्मित पोस्टर या संदेश लगा सकते है। जबकि शहर में प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मत व समर्थन के लिए रंग बिरंगे पोस्टर से सार्वजनिक सम्पति को विदू्रपित कर दिया है। सरकारी भवनों की दीवारों, डिस्कॉम के खंभों, चौराहों, कॉलेज के मुख्य द्वार, विभाग के संकेतक व बोर्ड पर प्रत्याशियों ने पोस्टर लगा दिए है। इन पोस्टर्स के पास होकर दिनभर अधिकारी गुजरते है, लेकिन किसी ने सार्वजनिक सम्पति के विद्रूपण को लेकर कार्रवाई करना उचित नहीं समझा।