5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परेशान होकर छात्रों और ग्रामीणों ने उठाया ये कदम

विद्यालय में 240 छात्रों पर सिर्फ 3 शिक्षक है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dinesh kumar Mali

•

Updated: 11 Nov 2017, 10:57 AM IST

Jalore News

जूना चैनपुरा में शिक्षक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विद्यालय पर ताला जड़ दिया। समझाइश के बाद माने ग्रामीण व शिक्षक

बागोड़ा.

बागोड़ा के निकट जूना चैनपुरा गांव के राउप्रावि में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्यालय का बहिष्कार कर प्रवेश पर ताला जड़ दिया।

इस दौरान विद्यार्थियों व अभिभावकों ने नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने बताया कि जूना चैनपुरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल 7 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन 240 के नामांकन के बावजूद यहां महज 3 शिक्षक ही कार्यरत हैं। इनमें से भी पिछले दिनों एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति बागोड़ा के राजकीय बालिका विद्यालय में कर दी गई।

जिससे नाराज विद्यार्थियों ने शुक्रवार को विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर शिक्षा विभाग एवं प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। वहीं काफी समय तक विद्यालय के बाहर बैठे रहे। इस दरम्यान कुछ विद्यार्थी विद्यालय के अंदर कक्षाओं में बैठे रहे।

समझाइश पर माने

चैनपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच पति हिमताराम चौधरी ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों व ग्रामीण से समझाइश की। वहीं प्रतिनियुक्ति पर लगे शिक्षक दिनेशकुमार ने भी मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों से समझाइश की कि शिक्षण व्यवस्था को लेकर उनकी प्रतिनियुक्ति की गई है, उनका तबादला नहीं हुआ है। जिसके बाद विद्यार्थी ताला खोल कर कक्षाओं में बैठे। इधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जूना चैनपुरा में शिक्षकों की पहले से ही कमी है, लेकिन राजनीति के चलते शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन के विरुद्ध रोष जताया।

गुरुजी गए प्रशिक्षण में विद्यालय बंद

इसी तरह चैनपुरा ग्राम पंचायत के रनिया प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बताराम के पास बीएलओ का कार्यभार होने से वे शुक्रवार को बीएलओ प्रशिक्षण में चले गए। ऐसे में विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षण व्यवस्था बाधित रही। शिक्षक ने बताया अन्य कोई शिक्षक नहीं होने से छुट्टी करनी पड़ी।