5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं चलेंगे सुटेड-बुटेड, पहनावा आधी आस्तीन का और पैरों में चप्पल

पूर्ववर्ती नकल प्रकरणों के बाद पुलिस महकमे ने एहतियातन उठाया कदम, खाकी के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में सुटेड-बुटेड अभ्यर्थी नहीं चलेंगे। पहनावे में आधी आस्तीन और पैरों में केवल चप्पल पहने जाएंगे।
2 min read
Google source verification
Police look at Constable Recruitment Examination-2018

बच के रहना रे बाबा ..........अब पचास मुन्ना भाइयों पर रहेगी पुलिस की नजर

जीतेश रावल @ जालोर.
खाकी के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में सुटेड-बुटेड अभ्यर्थी नहीं चलेंगे। पहनावे में आधी आस्तीन और पैरों में केवल चप्पल पहने जाएंगे। यहां तक कि परीक्षा में केवल दो बॉल पेन ही ले जा सकेंगे। इसके अलावा किसी भी प्रकार के पेन या पेंसिल ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए हो रही भर्ती परीक्षा में इस बार ऐसा ही रहेगा। पूर्ववर्ती नकल प्रकरणों के बाद पुलिस महकमे ने एहतियातन यह कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय ने इस सम्बंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
कांस्टेबल के 13 हजार, 142 पदों के लिए 14 व 15 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं। इसमें यह स्पष्ट कि है कि मूल प्रवेश पत्र एवं मान्य फोटो युक्त परिचय पत्र के आधार पर ही परीक्षार्थी को केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। ओएमआर शीट की निर्धारित प्रविष्टियों को भरने व उत्तर को गोला करने के लिए नीली या काली स्याही के पारदर्शी दो बॉल पेन ही लेकर आना होगा। अन्य किसी प्रकार का पेन, पेंसिल, पट्टिका, बॉक्स आदि लाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेश बन्द कर दिया जाएगा। केन्द्र पर तलाशी दौरान किसी भी प्रकार के दुव्र्यवहार को दुराचरण की श्रेणी में माना जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।
शौचालय जाने की भी अनुमति नहीं
परीक्षा अवधि में शौचालय जाने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा समाप्त होने पर अभिजागर को ओएमआर शीट सौंपने के बाद ही परीक्षा कक्ष छोडऩे की अनुमति होगी। मोबाइल, केलकुलेटर, ब्लूटूथ या अन्य कोई इलेक्ट्रोनिक उपकरण, घडी चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट, जेवरात, पर्स, हैण्डबैग, डायरी, वेशभूषा में ब्रोच बैज, फूल आदि ले जाना व पहनना वर्जित है। परीक्षा केन्द्र पर किसी भी प्रकार का सामान लाने की अनुमति नहीं होगी।
पैरों में केवल चप्पल, वह भी बाहर तक
परीक्षार्थियों को केवल हवाइ चप्पल या स्लीपर ही पहन कर आना होगा। यह भी परीक्षा कक्ष के बाहर खुलवाए जाएंगे। निर्देशों में बताया कि पुरुष व महिला अभ्यर्थी आधी आस्तीन की टी-शर्ट, शर्ट, साडी, आधी आस्तीन का कुर्ता, ब्लाउज, पेन्ट, हवाई चप्पल, स्लीपर व बालों में साधारण रबर बैंड ही लगा कर आ सकते हैं। फुट वीयर भी परीक्षा कक्ष से बाहर खुलवाए जाएंगे।
यह भी निर्देश
- प्रवेश पत्र में निर्धारित स्थान पर नवीनतम रंगीन फोटो चिपका कर लाना होगा
- हस्ताक्षर एवं बायें हाथ के अंगूठे का निशान परीक्षा केन्द्र पर अभिजागर के समक्ष लिया जाएगा
- पूरी या मुड़ी आस्तीन वाले वस्त्र पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी।
निर्देश जारी किए...
परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यालय से निर्देश भी जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी इ-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कांस्टेबल बैंड व उत्कृष्ठ खिलाडिय़ों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा नहीं होगी। इस कारण इनके इ-प्रवेश पत्र जारी नहीं किए हैं।
- विकास शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जालोर