5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस व बाइक की टक्कर में शिक्षक की मौत

- घर से बाइक पर स्कूल जा रहे शिक्षक की हादसे में मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Pradeep Singh Bidawat

•

Updated: 11 Nov 2017, 7:26 PM IST

jalore news


चितलवाना/झाब. निकटवर्ती इटादा सरहद में बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे व्याख्याता की बस से टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रणोदर निवासी प्रभुराम पुरोहित (५२) पुत्र छोगाराम शनिवार को घर से बाइक पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इटादा जा रहा था। इस दौरान इटादा सरहद में स्कूल से महज दो सौ मीटर दूरी पर भीनमाल से गुड़ा मालानी की तरफ आ रही बस से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार व्याख्याता की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर थाने ले गई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
दोनों सगे भाई लगे थे ईटादा में
रणोदर निवासी मृतक प्रभुराम व उसका सगा भाई सांवलाराम ईटादा स्थित इसी स्कूल में शिक्षक लगे थे। दोनों एक ही मोटरसाईकल पर स्कूल से आना जाना करते थे, लेकिन गनीमत यह रही कि शनिवार को दोनों किसी कारणवश अलग-अलग बाइक से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान प्रभुराम की हादसे में मौत हो गई।
एक महीने पहले की थी चार धाम यात्रा
रणोदर निवासी प्रभुराम ने परिवार सहित एक महीने पहले ही चार धाम की यात्रा की थी। उसे क्या पता था महीने भर बाद ही उसके साथ ये अनहोनी होगी। स्कूल से महज दो सौ मीटर की दूरी पर जब यह हादसा हुआ तो उसका भाई सांवलाराम स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा था। हादसे की सूचना पर वह दौड़ा-दौड़ा मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भाई का शव देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बढ़ रहे है हादसे
जिलेभर में क्षतिग्रस्त सडक़ों से आए दिन हादसे हो रहे है। यहां तक की बबूल की झाडिय़ों की वजह से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं होने पर भी हादसे हो रहे है। बावजूद विभाग की ओर से सडक़ों की हालत को सुधारने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।