5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंदरों ने की उछलकूद तो युवक को जान गंवानी पड़ी

बंदरों ने की उछलकूद तो युवक को जान गंवानी पड़ी
2 min read
Google source verification
jalorenews

The bouncing of monkeys has left the young man


सुंधामाता/ जसवंतपुरा. सुंधामाता तीर्थ पर रविवार को चट्टान से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि एक अन्य श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक स्कूली बस का वाहन चालक था। वह बच्चों के साथ सुंधामाता दर्शन के लिए पहुंचा था।
हैडकास्टेबल शिवजीतसिंह ने बताया कि गुजरात के गुजरात के बनासकांठा जिले के थराद निवासी सेंधाभार्ई चौधरी (२४) पुत्र वोहताभाई स्कूली बस का चालक था। वह स्कूली बच्चों के साथ दर्शन के लिए सुंधामाता आया हुआ था। स्कूली बच्चों की ओर से ड्रम बजाने व शोर की वजह से बंदर भटक गए। बंदरों के ऊंचल कूद के चलते चट्टान का 20 किलो वजन का पत्थर उसके सिर पर गिर गया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जसवंतपुरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जबकि एक अन्य श्रद्धालु उदयपुर निवासी एकलिंग गमेती भील से घायल हो गया।
सुरक्षा दीवार तक नहीं
सुंधामाता दर्शन के लिए सीढिय़ों के आस-पास भारीभरकम चट्टानें है। यह चट्टानें बारिश के मौसम में खिसकने व गिरने की आशंका रहती है। सीढिय़ों के आस-पास सुरक्षा दीवार व जाली नहीं होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। चौकी प्रभारी व कांस्टेबल खसाराम मीणा ने घायल व्यक्तिों को इलाज के लिए सीढिय़ों ने नीचे उतारकर जसवंतपुरा रैफर किया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
नहीं है एंबुलेंस की व्यवस्था
सुंधामाता तीर्थ पर हर माह लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते है। इसके अलावा आस-पास के गांवों में नहीं तो बड़ा चिकित्सालय है। ऐसे में सड़क हादसों व अन्य दुर्घटनों में घायल होने पर उन्हें भीनमाल, रानीवाड़ा या जसवंतपुरा रैफर किया जाता है। सुंधामाता तीर्थ पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से निजी वाहन में घायल को रैफर करना पड़ता है।
ट्रक -ट्रैक्टर की टक्कर में दो की मौत
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
रानीवाड़ा. कस्बे में डेयरी के समीप ट्रक- ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दो की मौत हो गई। हादसे में अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रानीवाड़ा से जालेरा जा रहीट्रैक्टर ट्रॉली ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में ट्रॉली में सवार जालेरा खुर्द निवासी पीथाराम (३२) पुत्र खेताराम रेबारी की मौके पर ही मौत हो गई। जालेरा कल्ला निवासी पदमाराम पुत्र रगनाथाराम रेबारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गुजरात रैफर किया गया। इस दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।