5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपदा झेले साल बीता, अब राहत का पैकेज

आपदा झेले पूरा साल बीत गया, लेकिन राहत का पैकेज अब मिला है। बारिश के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू हो सकेगा। ऐसे में सालभर से दिक्कत उठा लोगों को अब भी शायद ही राहत मिल सकेगी।
2 min read
Google source verification
jalore news

आपदा झेले साल बीता, अब राहत का पैकेज

जीतेश रावल@ जालोर. आपदा झेले पूरा साल बीत गया, लेकिन राहत का पैकेज अब मिला है। इस राशि से जिले में गत वर्ष अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त हुए पुलिया व रपटों की मरम्मत कराई जाएगी। वैसे मानसून दस्तक दे चुका है, जिससे बारिश के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू हो सकेगा। ऐसे में सालभर से दिक्कत उठा लोगों को अब भी शायद ही राहत मिल सकेगी।
पीडब्ल्यूडी अधिकारी बताते हैं कि जिले में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त 11 पुलियों के पुनर्निर्माण के लिए स्टेट हाइवे मद से 5 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत जालोर-भीनमाल-रानीवाड़ा सड़क पर कोडी नदी, सांचौर-रानीवाड़ा-मंडार सड़क पर जेतपुरा नदी, रेवदर-जसवन्तपुरा-भीनमाल-चोंचवा फाटा सड़क, भीनमाल-पांथेड़ी-जीवाणा सड़क, सांचौर-रानीवाड़ा-मंडार सड़क, सिरोही-रामसीन-कालन्द्री सड़क एवं जालोर-आहोर-रोहिट सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलिया व रपटों की मरम्मत की जाएगी।
पूर्व में जारी राशि के कार्य भी पैंडिंग
पीडब्ल्यूडी अधिकारी बताते हैं कि पूर्व में मुख्य जिला सड़क मद में 4 करोड एक लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति जारी की गई थी। इसके तहत भीनमाल चौराहा से सांचौर बाखासर सड़क, जसवन्तपुरा से सुन्धा माता सड़क, नरसाना से डूंगरी सड़क, भीनमाल-पूनासा-थोबाऊ, सांचौर-बाखासर-भवातड़ा सड़क, सरवाना-बिछावाड़ी सड़क एवं भीनमाल-सरवाना सड़क पर कुल 22 रपट व पुलिया की मरम्मत होगी। कार्य शीघ्र शुरू कर दिए जाएंगे।
विधायक लूट रहे वाहवाही
बडग़ांव के समीप जेतपुरा बांध टूटे पूरा साल हो चुका हैं। करीब 360 दिन तक सरकार व विभागीय अधिकारी आंखें बंद कर बैठे रहे। अब बारिश का मौसम नजदीक आते देख आनन-फानन में जेतपुरा बांध में क्षतिग्रस्त मार्ग पर रपट निर्माण के लिए स्वीकृति जारी की है। इसमें भी स्थानीय विधायक ने वाहवाही लूटने के लिए एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की, जिसमें लिखा है कि विधायक के अथक प्रयास के बाद एक करोड़ 85 लाख की स्वीकृति जारी करवाई, जिससे रपट निर्माण करवाया जाएगा। चाहे जो हो पर बारिश के मौसम में रपट निर्माण करना संभव तो नहीं है। लोगों को अब भी नदी के बहाव क्षेत्र में चलने की परेशानी झेलनी पड़ेगी। बारिश शुरू होते ही और समस्या बढ़ जाएगी।
कार्य करवाएंगे...
क्षतिग्रस्त पुलिया व रपट मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत जल्द ही कार्य करवाए जाएंगे।
- एसएल सुथार, एक्सइएन, पीडब्ल्यूडी, जालोर