
jago janmat
भीनमाल(जालोर).राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा शनिवार शाम को भीनमाल पहुंची। लोगों ने विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे रखे तथा जन एजेण्डा के क्रियान्यवन को लेकर सुझाव दिए। वहीं, स्वयं मतदान करने व आसपास के लोगों को मतदान करवाने का संकल्प दिलाया। वहीं राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के साझा अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत लोगों को फेक न्यूज को लेकर सचेत किया गया। शहर के महावीर चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उत्साह के साथ संवाद किया। उन्होंने जन एजेण्डा के क्रियान्यवन की बात करते हुए स्वयं मतदान करने, आसपास के लोगों को अधिकाधिक मतदान करवाने, क्षेत्र की समस्याओं को जानने वाले समझदार, जवाबदेह व ईमानदार निष्पक्ष छवि के प्रतिनिधि को चुननेे का संकल्प लिया।
फेक न्यूज के बारे में किया सचेत
राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के साझा अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत लोगों को फेक न्यूज को लेकर सचेत किया गया। वर्तमान में फेक न्यूज से होने से वाले नुकसान के बारे में लोगों को बताया गया। सोशल साइट पर कई तरह की फेक न्यूज चलती है। इसके प्रति लोगों को सचेत होने व इन्हें रोकने की बात कही गई।
बताई पेयजल समस्या
शहर में पेयजल की किल्लत है। शहर के सात दिन में एकबार पेयजल आपूर्ति होती है। पेजयल समस्या का प्रमुखता से समाधान होना चाहिए। चिकित्सालय में स्त्रीरोग विशेषज्ञ के रिक्त पद भरने चाहिए।
-मोतीलाल सोलंकी, शहरवासी
प्लान के तहत शहर का हो विकास
प्लान के तहत शहर का विकास होना चाहिए। सड़कें से पहले नालियां नहीं बनती। नालियों के अभाव में सड़क पर पानी जमा रहता है। सड़क बार-बार टूट जाती है।
-नारायण माली
नर्मदा का पानी मिले
शहर सहित विधानसभा क्षेत्र को नर्मदा का पानी पीने को मिले, नर्मदा का 2016 में पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन नहीं पहुंचा है। नर्मदा के पानी से ही पेयजल समस्या का समाधान होगा।
-कमलेश परिहार, नागरिक
बाईपास हो
शहर के यातायात की प्रमुख समस्या है। संकरी सड़कों की वजह से शहर में हर समय यातायात जाम की समस्या रहती है। यातायात व्यवस्था के लिए शहर में रिंगरोड व बाइपास की व्यवस्था हो।
-जैसाराम पटेल, नागरिक
महिला कॉलेज खुले
जिला महिला शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महिला कॉलेज खुलना चाहिए। ऐसे में बालिका शिक्षा की बढ़ावा मिलेगी।
-पारसमल बंजारा मतदान का लिया संकल्प, फेक न्यूज को बाय बाय
भीनमाल(जालोर).राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा शनिवार शाम को भीनमाल पहुंची। लोगों ने विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे रखे तथा जन एजेण्डा के क्रियान्यवन को लेकर सुझाव दिए। वहीं, स्वयं मतदान करने व आसपास के लोगों को मतदान करवाने का संकल्प दिलाया। शहर के महावीर चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उत्साह के साथ संवाद किया। उन्होंने जन एजेण्डा के क्रियान्यवन की बात करते हुए स्वयं मतदान करने, आसपास के लोगों को अधिकाधिक मतदान करवाने, क्षेत्र की समस्याओं को जानने वाले समझदार, जवाबदेह व ईमानदार निष्पक्ष छवि के प्रतिनिधि को चुननेे का संकल्प लिया।
फेक न्यूज के बारे में किया सचेत
राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के साझा अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत लोगों को फेक न्यूज को लेकर सचेत किया गया। वर्तमान में फेक न्यूज से होने से वाले नुकसान के बारे में लोगों को बताया गया। सोशल साइट पर कई तरह की फेक न्यूज चलती है। इसके प्रति लोगों को सचेत होने व इन्हें रोकने की बात कही गई।
बताई पेयजल समस्या
शहर में पेयजल की किल्लत है। शहर के सात दिन में एकबार पेयजल आपूर्ति होती है। पेजयल समस्या का प्रमुखता से समाधान होना चाहिए। चिकित्सालय में स्त्रीरोग विशेषज्ञ के रिक्त पद भरने चाहिए।
-मोतीलाल सोलंकी, शहरवासी
प्लान के तहत शहर का हो विकास
प्लान के तहत शहर का विकास होना चाहिए। सड़कें से पहले नालियां नहीं बनती। नालियों के अभाव में सड़क पर पानी जमा रहता है। सड़क बार-बार टूट जाती है।
-नारायण माली
नर्मदा का पानी मिले
शहर सहित विधानसभा क्षेत्र को नर्मदा का पानी पीने को मिले, नर्मदा का 2016 में पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन नहीं पहुंचा है। नर्मदा के पानी से ही पेयजल समस्या का समाधान होगा।
-कमलेश परिहार, नागरिक
बाईपास हो
शहर के यातायात की प्रमुख समस्या है। संकरी सड़कों की वजह से शहर में हर समय यातायात जाम की समस्या रहती है। यातायात व्यवस्था के लिए शहर में रिंगरोड व बाइपास की व्यवस्था हो।
-जैसाराम पटेल, नागरिक
महिला कॉलेज खुले
जिला महिला शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महिला कॉलेज खुलना चाहिए। ऐसे में बालिका शिक्षा की बढ़ावा मिलेगी।
-पारसमल बंजारा
Updated on:
18 Nov 2018 11:31 am
Published on:
18 Nov 2018 11:27 am
