2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत, सूचना मिलते हादसा स्थल पर पहुंचे DM और SP

Rajasthan Road Accident: सांचौर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे संख्या 68 पर कारोला सरहद में मंगलवार देर रात एक कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई तथा भतीजा घायल हो गया।

2 min read
Google source verification
jalore_accident.jpg

Sanchore Road Accident: राजस्थान के सांचौर में नेशनल हाइवे 68 पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा कारोला की सरहद में हुआ। जहां कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई तथा भतीजे उपचार के लिए गुजरात ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।


हादसे की सूचना मिलते ही सांचौर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर एवं जिला कलक्टर शक्ति सिंह राठौड़ घटनास्थल पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, नरेश पुत्र भाखराराम को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में गुजरात रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


दुकान से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार डेडवा निवासी ओमप्रकाश पुत्र जगमाल विश्नोई मंगलवार रात अपने बेटे अनिल व भतीजे नरेश के साथ कार से अपनी दुकान से घर लौट रहा था। कारोला सरहद के पास उनकी कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ओमप्रकाश और अनिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल नरेश पुत्र भाखराराम ने गुजरात ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


हादसे के बाद हाइवे पर लगा जाम
हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस उप अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने मामले की जानकारी लेते हुए घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर हाइवे का रास्ता सुचारू करवाया। वहीं, तीनों शवों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद आज पुलिस तीनों शवों को परिजनों को सुपुर्द करेगी।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में 10वीं कक्षा की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार के लोग स्तब्ध

यह भी पढ़ें : खाटू धाम से दर्शन कर लौटते समय कार का एक्सीडेंट, चार सहेलियों समेत 6 की दर्दनाक मौत

Story Loader