6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी ने किया गोरक्षनाथ की प्रतिमा का अनावरण

सिद्धाईनाथ मठ में नवनिर्मित माता कौशल्या धर्मशाला का भी फीता काटकर किया उद्घाटन
2 min read
Google source verification
UP CM Yogi Adityanath

योगी ने किया गोरक्षनाथ की प्रतिमा का अनावरण

जालोर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरखपुर के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे जालोर स्थित भैरूनाथ अखाड़ा पहुंचे। यहां उनका बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण कर और फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके बाद योगी ने अखाड़ा में स्थापित गुरू गोरक्षनाथ की प्रतिमा का विधिवत अनावण किया। साथ ही उनकी पूजा अर्चना भी की। इसके बाद यहां मौजूद अखाड़ा के गादीपति महंत गंगानाथ ने भी उनका स्वागत किया। वहीं लेटा महंत रणछोड़ भारती, उम्मेदाबाद मठ के महंत आशाभारती, जागनाथ मठ महंत महेंद्र भारती, पूनासा महंत बाबूगिरी, पूर्व राजा संध्यानाथ महाराज, जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय मंत्री व कनाना मठ महंत परशुराम महाराज, अखाड़ा के आनंदनाथ, मोहननाथ व संघ प्रचारक नंदलाल जोशी ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां साधु-संतों से चर्चा के बाद योगी सामतीपुरा रोड स्थित सिद्धाईनाथ मठ में नवनिर्मित माता कौशल्या धर्मशाला का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला में निर्मित कक्षों का भी अवलोकन किया। यहां से योगी धर्मसभा के लिए जालोर क्लब के पीछे स्थित मलकेश्वर मठ पहुंचे। जहां धर्मसभा का आयोजन किया गया। जहां योगी ने भारत माता, गोमाता व काशी विश्वनाथ भगवान के जयघोष के साथ संबोधन शुरू किया। वहीं धर्म, जाति और समाज से ऊपर उठते हुए सम-विषम परिस्थितियों में विचलित नहीं होने और देश की अखण्डता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता सुरेश सोलंकी व अखाड़े के व्यवस्थापक पारसमल परमार सहित श्रीजलंधर नाथ सेवा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जगह-जगह हुआ स्वागत
योगी आदित्यनाथ गुजरात से कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बागरा के निकट स्थित नून हवाई पट्टी पर विमान से पहुंचे। यहां उतरते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे निजी वाहन से पुलिस व प्रशासनिक लवाजमे के साथ शहर स्थित भैरूनाथ अखाड़ा पहुंचे। इस दौरान वे जहां भी रुके, वहां लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
योगी के देखने उमड़े शहरवासी
भैरूनाथ अखाड़ा में गुरू गोरक्षनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। तिलक द्वार के अंदर व बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। वहीं योगी के पहुंचते ही भगवा ध्वज लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने भारतमाता, गुरु गोरक्षनाथ, जलंधरनाथ, पीर शांतिनाथ व योगी के जैकारों से वातावरण गूंजायमान हो गया।